Rishi Panchami 2026: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी मनाई जाती है. यह दिन ऋषियों की पूजा के लिए बेहद खास होता है. महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास माना जाता है. ऋषि पंचमी पर व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है. ऋषि पंचमी का पर्व 15 सितंबर को है. भक्तों को ऋषि पंचमी पर किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए. इस दिन का क्या महत्व है आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ऋषि पंचमी शुभ मुहूर्त (Rishi Panchami Shubh Muhurat)
ऋषि पंचमी का पर्व मनाने के लिए भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 15 सितंबर की सुबह 7 बजकर 44 मिनट से लेकर 16 सितंबर की सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए. 15 सितंबर को ऋषि पंचमी है. ऋषि पंचमी पर सप्तऋषियों की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. आप इस दौरान मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Chalisa: गणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकटों को दूर करेंगे विघ्नहर्ता
ऋषि पंचमी का महत्व (Rishi Panchami Significance)
ऋषि पंचमी का व्रत महिलाएं रखती हैं. यह व्रत मासिक धर्म के दौरान अनजाने में हुई धार्मिक त्रुटियों के दोष को दूर करने के लिए रखा जाता है. ऋषि पंचमी का व्रत शुद्धि और प्रायश्चित से जोड़कर देखा जाता है. महिलाओं को पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से ऋषि पंचमी का व्रत करना चाहिए. महिलाएं इस व्रत के दौरान पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करती हैं. इस व्रत में देवी या देवताओं की नहीं बल्कि, ऋषियों की पूजा की जाती है.
---विज्ञापन---
ऋषि पंचमी पर करें सप्तऋषियों की पूजा
ऋषि पंचमी के अवसर पर सप्त ऋषियों यानी सात ऋषियों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषियों को तप, साधना और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. तप, साधना और ज्ञान के जरिए ऋषि समाज तक वेदों और ज्ञान को पहुंचाते हैं. ऋषि पंचमी पर कश्यप, अत्रि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और भारद्वाज इन सात ऋषियों की पूजा की जाती है. आपको ऋषि पंचमी पर सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद लकड़ी की चौकी स्थापित कर सप्तऋषियों की तस्वीर लगानी चाहिए. इसके बाद विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
---विज्ञापन---