---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vedic Mantra: सुबह उठने के बाद फर्श पर पांव रखने से पहले पढ़ें ये 2 मंत्र, दिन भर ऊर्जा कवच करेगा आपकी रक्षा!

Vedic Mantra: सुबह को शुभ और सकारात्मक बनाने के लिए ईश्वर का सुमिरन, प्रार्थना, मंत्र जाप, और माता-पिता व गुरु की वंदना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये आदतें दिनभर ऊर्जा, शांति और सफलता प्रदान करती हैं। विशेष रूप से, दो शक्तिशाली मंत्रों का स्मरण दिन की शुरुआत को प्रभावी बनाता और ऊर्जा कवच की तरह काम करता है। आइए जानते हैं, ये 2 मंत्र कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Vedic Mantra: सुबह को शुभ और पूरे दिन को फलदायी बनाने के लिए लोग कई काम करते हैं। इनमें ईश्वर का सुमिरन, प्रार्थना, मंत्र जाप, माता, पिता और गुरु की वंदना और चरण स्पर्श सबसे सबसे अहम माने गए हैं। सुबह की ये आदतें हमारे दिन को सकारात्मक ऊर्जा और सफलता से भर देती हैं। यह हमारी मानसिकता को स्थिर और लक्ष्य की ओर केंद्रित रखने में सहायक होती हैं। यहां दो ऐसे मंत्रों की चर्चा की गई है, बिस्तर छोड़ने के पहले ही पढ़ा और स्मरण किया जाता है। ये बड़े ही शक्तिशाली और असरकारी मंत्र हैं।

मंत्र ऊर्जा बनाते हैं सुरक्षा आवरण का घेरा

यहां जिन 2 मंत्रों की बात की गई, उनके बारे में कहा जाता है, यदि इन दोनों मंत्रों को बिस्तर छोड़ने के पहले पूरी निष्ठा, शुचिता, समर्पण और एकाग्रता से उच्चारण किया जाता है, तो ये शक्तिशाली मंत्र अपनी ऊर्जा से सुरक्षा आवरण का घेरा बनाते हैं। सुबह में इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह सुरक्षा का घेरा बनाकर मन और शरीर को संरक्षित रखते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

करदर्शनम मंत्र

सनातन धर्म में ‘करदर्शनम मंत्र’ सुबह उठते ही सबसे पहले और बिस्तर पर ही पढ़ा जाता है। यह मंत्र आत्मबल में वृद्धि करता है, जिससे पूरा दिन संचालित होता है। यह देखा गया है कि इस मंत्र के असर से पूरा दिन सुचारु रूप से संपन्न होता है। हमारे हाथ कर्म के कर्ता-धर्ता हैं। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, मनुष्य के हाथों में 3 देवी-देवताओं का निवास होता है। धन के देवी लक्ष्मी, विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती और भाग्य लिखने विधाता ब्रह्मा का निवास हाथों में माना गया है।

---विज्ञापन---

“कराग्रे वसति लक्ष्मीः, करमध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्॥”
Karagre Vasati Lakshmih, Karamadhye Saraswati. Karamoole Tu Brahma, Prabhate Karadarshanam.

करदर्शनम मंत्र के अनुसार, हाथ के अगले भाग में लक्ष्मी, बीच में सरस्वती और हथेली की जड़ के पास ब्रह्मा का स्थान होता है। मान्यता है कि सुबह उठते ही हथेली के अगले भाग, मध्य स्थान और निचले भाग एकाग्रता से देखते हुए इस मंत्र का जाप करते करना चाहिए। कहते हैं कि मंत्र का उच्चारण करते समय हम ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ते हैं और उसका लाभ उठाते हैं। 3, 5 या 11 बार इस मंत्र का नियमित जाप दिन भर मन और तन को सकारात्मक बनाए रखता है।

---विज्ञापन---

भूमि देवी वंदना

हमारी संस्कृति में धरती माता को पूजनीय देवी के रूप में माना गया है। धरती हमें भोजन, पानी और रहने की जगह देती है, इसलिए धरती माता का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हिन्दू धर्म की एक मान्यता के अनुसार, सुबह जब हम भूमि या फर्श पर पैर रखते हैं, तो उस समय हमें एक दोष लगता है। इसलिए फर्श पर पांव रखने से पहले ‘भूदेवी वंदना मंत्र’ पढ़ते हैं। इस दोष से मुक्ति के लिए पैर रखने से पहले भूमि देवी की वंदना करने और क्षमा मांगने की परंपरा है। यह मंत्र है:

“समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले। विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्वमे॥”
(Samudravasane Devi Parvatastanamandale. Visnupatni Namastubhyam Padasparsham Kshamasvame.)

---विज्ञापन---

भूमि देवी वंदना मंत्र हमें दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करने में मदद करता है। यह हमें नम्र बनाता है और हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति का एक छोटा सा हिस्सा हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि यह हमें नम्र बनाता है और हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति का एक छोटा सा हिस्सा हैं।

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

---विज्ञापन---

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 25, 2024 07:10 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola