Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा का महत्व होता है. इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलता है. इन उपायों के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं. इसके साथ ही रविवार को कई चीजों का दान करना शुभ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई चीजों का दान रविवार के दिन करने से सूर्यदेव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है.
रविवार को करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता के रूप में पूजा जाता है. सूर्यदेव को ऊर्जा, प्रकाश और आत्मा का कारक मानते हैं. सूर्यदेव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. आइये रविवार के दिन किए जाने वाले दान के बारे में जानते हैं.
गेहूं का दान – गेहूं का दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है. आप रविवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं का दान करें. इससे सूर्यदेव के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
गुड़ का दान – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ को सूर्य की ऊर्जा और तेज से जोड़कर देखते हैं. ऐसे में गुड़ का दान करना बेहद अच्छा होता है. गुड़ का दान करने से सूर्यदेव की कृपा से इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
तांबे का दान – सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तांबे का पात्र इस्तेमाल करना शुभ होता है. रविवार के दिन तांबे का दान करना उत्तम माना जाता है. आप अपने सामर्थ्य के अनुसार, तांबे के बर्तन का दान कर सकते हैं.
लाल मसूर का दान – लाल मसूर की दाल को सूर्य से जोड़कर देखते हैं. सूर्य से संबंधित होने के कारण इसका दान करना बेहद शुभ होता है. आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या मंदिर में दाल का दान कर सकते हैं.
लाल कपड़े का दान – ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल कपड़े का दान करना शुभ मानते हैं. लाल रंग को सूर्य के तेज और रंग से जोड़कर देखा जाता है. कपड़े का दान करने के दौरान सेवा भाव रखना चाहिए. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.