हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न होंगे महादेव, जानिए शिवलिंग से जुड़ा उपाय

Pradosh Vrat 2026: रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष कहते हैं. प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि मान्य होने पर प्रदोष व्रत रखा जाता है.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Pradosh Vrat 2026: जुलाई महीने में आषाढ़ महीने का पहला प्रदोष व्रत 12 जुलाई को रखा जाएगा. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 जुलाई को सुबह 2 बजकर 4 मिनट पर आरंभ होगी. इसके बाद 12 जुलाई की रात को 10 बजकर 29 मिनट पर इसका समापन होगा. प्रदोष काल के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत कल यानी 12 जुलाई रविवार को रखा जाएगा. प्रदोष व्रत के दिन आप भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रवि प्रदोष व्रत के लिए व्रत का पूजा शुभ मुहूर्त रात को 7 बजकर 22 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. रवि प्रदोष व्रत सुख, शांति और समृद्धि के लिए बहुत ही खास होता है. आप रवि प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें. आप सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें. आप प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं और भगवान शिव का अभिषेक करें. शिव लिंग पर गंगाजल, शुद्ध जल और दूध अर्पित करें. आप इसके साथ ही शिवलिंग से जुड़े उपाय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Amaranth Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बनेगा नया रास्ता, अब यहां से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा

विज्ञापन

रवि प्रदोष व्रत से जुड़े उपाय

गुड़ और जल – शिवलिंग पर गुड़ वाला जल अर्पित करें. रवि प्रदोष व्रत के दिन तांबे के बर्तन में शुद्ध जल और गुड़ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इस उपाय को करने से मान-सम्मान बढ़ता है और काम में सफलता मिलती है.

शिवलिंग पर चंदन का लेप – आप प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगा सकते हैं. लाल चंदन का लेप लगाने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

काले तिल और चावल – आप शिवलिंग पर काले तिल और अक्षत यानी साबुत चावल अर्पित करें. इस उपाय को करने से ग्रह दोष को खत्म कर सकते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस उपाय को कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Rahu Ketu Dosh: कैसे पहचानें राहु-केतु दोष, ग्रहों के नाराज होने पर मिलते हैं कई संकेत, जानिए लक्षण और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola