Garnet Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों के बारे में बताया जाता है। वैसे ही रत्न शास्त्र में रत्नों से जुड़े नियमों के बारे में बताया होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति अपनी कुंडली के हिसाब से रत्न धारण करता है, तो उसके ग्रह शांत होते हैं। जब व्यक्ति की कुंडली में ग्रह शांत होते हैं, तो उसके जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप पूरी विधि के साथ धारण करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद सुधार आ सकता है। इसी के साथ आपकी कुंडली में सभी ग्रह मजबूत होने लगेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं उस एक रत्न के बारे में।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: राशि अनुसार जानें आपके लिए कौन सा कारोबार है शुभ? पंडित सुरेश पांडेय के इस उपाय से बढ़ेगा मुनाफा
सूर्य को मजबूत करने के लिए कौनसा रत्न पहनना चाहिए?
रत्न शास्त्र के अनुसार, गार्नेट रत्न को धारण करना बहुत ज्यादा शुभ होता है। जो लोग गार्नेट रत्न को धारण करते हैं, उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उन्हें जीवन में हर सुख मिलता है। इसके अलावा सूर्य के मजबूत होने से जीवन में सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्हें पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
गार्नेट रत्न को कैसे धारण करना चाहिए?
रत्न शास्त्र में बताया गया है कि गार्नेट रत्न को हमेशा सोने की अंगूठी में लगवाना चाहिए। अगर आप इसे किसी ओर अंगूठी में लगवाते हैं, तो इससे आपको इसके अशुभ परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा रविवार के दिन इसे धारण करना शुभ होता है। अगर आप इसे रविवार के अलावा किसी भी ओर दिन पहनते हैं, तो इससे आपको कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है।
गार्नेट रत्न को शुद्ध कैसे करें?
बता दें कि गार्नेट रत्न को अगर आप विधिपूर्वक धारण करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको अपनी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव दिखने शुरू हो जाएंगे। रत्न को धारण करने से पहले इसे शुद्ध करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप इसे गंगाजल से अच्छे से साफ कर सकते हैं। गंगाजल से साफ करने के बाद इसे रातभर भगवान के सामने रख दें। इससे उसमें जो भी नेगेटिव एनर्जी होगी, वो खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- ग्रह खराब हों तो क्या पड़ता प्रभाव, Jaya Kishori से जानें कैसे करें बचाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
24 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
53 mins agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 hr agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
22 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines