हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ratna Shastra: सुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी, यहां जानिए

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में रत्न धारण करने के फायदों के बारे में बताया गया है. रत्न शास्त्र के मुताबिक पुखराज रत्न धारण करना जीवन से आर्थिक तंगी को दूर करता हैं. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
पुखराज रत्न धारण करने के फायदे और विधि (Photo Credit - AI)

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में रत्न धारण करने के फायदों के बारे में बताया गया है. कुंडली में ग्रहों की स्थिति और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रत्न धारण करना शुभ माना जाता है. रत्नों का प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. आप लोग पीला पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं. पीला पुखराज धारण करना आर्थिक लाभ के लिए अच्छा होता है. पुखराज रत्न धारण करने से ज्ञान, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

पुखराज रत्न के लाभ

पुखराज का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है. यह देवगुरु बृहस्पति का रत्न होता है. ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में गुरु ग्रह के कमजोर होने पर पुखराज धारण करना अच्छा होता है. पुखराज रत्न धनु और मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. पुखराज रत्न मेष, कर्क और सिंह राशि के लोग धारण कर सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखें कि, रत्न धारण करने से पहले अनुभवी ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं.

ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: शुक्र-मंगल ने बनाया केंद्र दृष्टि योग, मेष, मकर समेत 4 राशियों को हो सकती है पैसों की तंगी

विज्ञापन

पुखराज रत्न धारण करने के लाभ

पुखराज रत्न का संबंध गुरु ग्रह से होता है. ऐसे में इसे धारण करने से गुरु ग्रह के प्रभाव से जुड़े लाभ मिलते हैं. विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने और दांपत्य जीवन में सुख के लिए पुखराज रत्न धारण करना चाहिए. पुखराज धारण करने से धन-धान्य में वृद्धि होगी. इसे धारण करने से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि और परिक्षाओं में सफलता के लिए इसे धारण करना अच्छा माना जाता है. करियर और कारोबार में तरक्की के लिए और नौकरी में प्रमोशन से लिए पुखराज धारण करें.

पुखराज रत्न धारण करने की विधि

आप अनुभवी ज्योतिषी को कुंडली दिखाने के बाद पुखराज धारण कर सकते हैं. पुखराज रत्न सोने या पंचधातु में पहन सकते हैं. आप तर्जनी उंगली में पहननी चाहिए. आप गुरुवार के दिन पुखराज रत्न की अंगूठी को कच्चे दूध, गंगाजल और शहद के मिश्रण से शुद्ध करके पहनें. इस मिश्रण में अंगूठी को 10 मिनट के लिए रख दें. ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप कर पुखराज रत्न धारण करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रत्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola