Rang Panchami 2024 Date Time: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ही रंग पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी का त्योहार होली के ठीक 5 दिन बाद ही मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। बता दें कि रंग पंचमी का त्योहार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के कुछ हिस्से में मनाया जाता है। यहां रंग पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि रंग पंचमी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व क्या है।
रंग पंचमी पर्व की शुभ तिथि और मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी तिथि के दिन लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को रंग पंचमी की बधाई भी देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन राधा रानी और श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें अबीर-गुलाल भी लगाते हैं। साथ ही लोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की शोभायात्रा भी निकालते हैं।
रंग पंचमी पर्व का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का पर्व सभी देवी-देवताओं के लिए माना गया है। माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति रंगों का इस्तेमाल करता है उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- कब है पापमोचनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के कुछ घंटे पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
यह भी पढ़ें- कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines