Rama Ekadashi 2026 Today: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है. आज रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता है. रमा एकादशी का व्रत रखने से विष्णु भगवान की कृपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. जीवन में खुशहाली के लिए आपको यह व्रत अवश्य करना चाहिए. आज रमा एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियमों के बारे में जानते हैं.
रमा एकादशी 2026 विष्णु भगवान पूजा विधि
आज रमा एकादशी पर सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी स्थापित करें. चौकी पर लाल या पील कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. विष्णु भगवान को चंदन, फूल, धूप, तुलसी दल आदि अर्पित करें. विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.
ये भी पढ़ें – Diwali 2026: कहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का अनोखा इतिहास जानें
रमा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि का आरंभ – 4 नवंबर, सुबह 11 बजकर 03 मिनट
एकादशी तिथि का समापन – 5 नवंबर, सुबह 10 बजकर 35 मिनट
एकादशी व्रत पारण की तारीख – 6 नवंबर, सुबह 6 बजकर 37 मिनट से लेकर 8 बजकर 48 मिनट तक
रमा एकादशी व्रत से जुड़े नियम
- एकादशी व्रत के दिन विधि-विधान से विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
- एकादशी पर विष्णु भगवान को तुलसी के पत्ते चढ़ाने चाहिए. लेकिन इन्हें एकादशी पर तोड़ने से बचें. एक दिन पहले तुलसी दल तोड़कर रख लें.
- एकादशी व्रत पर प्याज-लहसुन नहीं खाना चाहिए. व्रती व्यक्ति के अलावा परिवार के सदस्यों को इससे परहेज करना चाहिए. एकादशी व्रत पर चावल खाने से बचना चाहिए.
- व्रत करने वाले व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. दिन के समय सोने से परहेज करना चाहिए. पूजा के दौरान विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप अवश्य करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
17 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
20 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
22 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
23 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines