Ram Navami 2026: हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. राम नवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है. इस बार राम नवमी 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. राम नवमी का पर्व भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए खास मानी जाती है. इस दिन आप प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ ही कई खास उपाय कर सकते हैं. पूजा और उपायों को करने से भगवान राम के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
रामलला की पूजा
भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए आप राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की पूजा करें. भगवान को पीले फूल, पीले वस्त्र चढ़ाएं और चंदन का तिलक लगाएं. प्रभु श्रीराम के समक्ष दीपक जलाएं और आरती कर पूजा करें. इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी.
राम नवमी पर रखें व्रत
राम नवमी के अवसर पर आप पूजा करने के साथ ही व्रत रख सकते हैं. राम नवमी का व्रत करने से भगवान राम का आशीर्वाद मिलता है. आप इस दिन व्रत करें. व्रत में सात्विक भोजन का सेवन करें.
ये भी पढ़ें – Mangal Aditya Rajyog: मंगल आदित्य राजयोग से इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन, सूर्य-मंगल की युति से होगा आर्थिक लाभ
श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
राम नवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए आपको श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना जीवन के संकटों को दूर करता है और शत्रुओं पर विजय हासिल होती है.
श्री रामचरितमानस का पाठ
राम नवमी के दिन आप श्री रामचरितमानस का पाठ अवश्य करें. आप श्री रामचरितमानस के बालकांड का पाठ कर सकते हैं. इस खास पाठ को करने से प्रभु श्रीराम आपकी इच्छा पूर्ण करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा.
करें इन मंत्रों का जाप
प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए राम जी के खास मंत्रों का जाप करें. आप ॐ श्री रामाय नमः, श्री रामचन्द्राय नमः औरश्री राम जय राम जय जय राम का जाप करें. राम नवमी पर इन सभी उपायों को करने और मंत्रों का जाप करने से आपको भगवान राम के आशीर्वाद से सुख-सौभाग्य की प्रापित होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
14 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
15 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
18 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines