हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ram Navami 2026: आज रामनवमी पर शुभ मुहूर्त में करें श्रीराम का पूजन, जानें विधि और व्रत-दान का महत्व

Ram Navami 2026: आज 27 मार्च 2026 को देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, कई जगहों पर कल यानी 26 मार्च 2026 को भी भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाया गया. चलिए अब जानते हैं रामनवमी के दिन पूजा-पाठ, दान और व्रत रखने के महत्व के बारे में. साथ ही आपको राम जी की पूजा के आज के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Ram Navami 2026 Today Shubh Muhurat & Puja Rituals: श्रीराम को हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है, जो कि धर्म, वीरता और आदर्श जीवन के प्रतीक भी हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, जो कि साल 2026 में आज 27 मार्च को पड़ रही है. जहां कुछ लोग रामनवमी पर व्रत रखते हैं, वहीं कई लोग पूजा-पाठ करने के साथ दान करते हैं. मान्यता है कि श्रीराम की कृपा से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है.

हालांकि, आज राम नवमी पर मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के महापर्व का समापन भी होगा. साथ ही कन्या पूजन करना शुभ रहेगा. यहां पर आप आज रामनवमी के दिन श्रीराम की पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दान की जाने वाली वस्तुओं आदि के बारे में जान सकते हैं.

रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:07 से सुबह 06:17
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 से दोपहर 12:51
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:36 से शाम 07:46

रामनवमी की पूजा विधि

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके स्वच्छ पीले या केसरिया रंग के कपड़े पहनें.
  • हाथ में जल, अक्षत, फल या फूल लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद एक चौकी स्थापित करें.
  • चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर राम जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • भगवान राम का गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक करें. साथ ही उन्हें चंदन, अक्षत, फल, फूल, वस्त्र और श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
  • राम जी को तुलसी दल से युक्त खीर, हलवा या किसी भी मिठाई का भोग लगाएं.
  • घी का दीपक जलाते हुए मंत्र जाप करें.
  • रामायण या सुंदरकांड का पाठ करने के बाद आरती करें और जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगें.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Prediction: चैत्र नवरात्रि के खत्म होने से पहले इन 4 राशियों का खुशियों से घर भरेंगी मां दुर्गा, ग्रहों का भी मिलेगा साथ

विज्ञापन

रामनवमी पर किन चीजों का दान करें?

भगवान राम को खुश करने के लिए राम नवमी के दिन आप धन, अन्न, गुड़, वस्त्र, चने की दाल, हल्दी और फल का दान कर सकते हैं. इसी के साथ पीले रंग की किसी भी शुभ चीज का दान करना आज उत्तम रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola