---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ram Navami 2025: राम नवमी की रात करें ये 3 उपाय; चारों तरफ से होगी पैसों की बारिश!

साल 2025 में 6 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन कुछ विशेष उपाय करने से साधक को अपनी हर समस्या से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं राम नवमी की रात करने वाले तीन अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। ये पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है, जो भगवान श्री राम को समर्पित है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि जो लोग राम नवमी के दिन मां दुर्गा के साथ-साथ राम जी की पूजा करते हैं, उन्हें अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से कुछ उपाय करता है, तो उसे देवी-देवताओं से मनचाहा वर भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं राम नवमी की रात करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

गृह क्लेश से छुटकारा दिलाएगा ये उपाय

घर में हर समय क्लेश रहता है या किसी न किसी कारण से परिवारवालों के बीच मनमुटाव रहते हैं, तो राम नवमी के दिन प्रात: काल और रात्रि में सच्चे मन से भगवान राम की पूजा करें। रात में सोने से पहले मंदिर में कपूर जलाएं। कपूर के धुएं को अपने घर के हर कोने में फैला दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और घरवालों को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होगा।

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

---विज्ञापन---

पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

यदि आपकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, तो राम नवमी के दिन रात के समय किचन में चांदी की एक कटोरी में कपूर और लौंग को साथ में जलाएं। पूरी रात कटोरी को किचन में ही रहने दें और सुबह उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। इस उपाय से आपको राम जी के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में चल रही पैसों की कमी से भी जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या किसी न किसी कारण आप समस्याओं से घिरे रहते हैं, तो राम नवमी के दिन सच्चे मन से भगवान राम और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा करने के बाद रात में एक चांदी की कटोरी में देसी घी में कपूर डालें। फिर उसे जलाएं। अब कटोरी को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां से उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घरवालों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। इसके अलावा घरवालों के जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 10 अप्रैल तक ये 3 राशियां रहेंगी राजसी ठाठ-बाट से! चंद्र और गुरु की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 09:45 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola