हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Raksha Bandhan 2026: भाई या बहन ना होने पर कैसे मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार? जानिए राखी बांधने का तरीका

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते और प्यार का प्रतीक होता है. रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. अगर किसी के भाई या बहन नहीं है, तो ऐसे में रक्षाबंधन कैसे मनाएं, आइये जानते हैं.

विज्ञापन
बिना भाई-बहन के कैसे मनाएं रक्षाबंधन? (Photo Credit- AI)

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों को समर्पित होता है. हालांकि, भाई-बहन ना होने पर भी लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं. इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जा रहा है. भाई या बहन के नहीं होने पर भाई किस से राखी बंधवा सकते हैं. बहन किन लोगों को राखी बांध सकती हैं. इनके बारे में आप यहां जान सकते हैं. रक्षाबंधन प्रेम, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है. ऐसे में भाई-बहन न होने पर रक्षाबंधन कैसे सेलिब्रेट करें, इसके बारे में धार्मिक और सामान्य मान्यताओं के अनुसार जानते हैं.

रिश्ते के भाई-बहन के साथ

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन को समर्पित होता है. अगर सगे भाई-बहन नहीं है, तो कजन भाई-बहन यानी चचेरे, फुफेरे, ममेरे और मौसेरे भाई या बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं. बहन अपने रिश्ते के भाई को राखी बांध सकती हैं. भाई कजन बहन से राखी बंधवाएं और उन्हें उपहार दें.

बुआ बांध सकती हैं राखी

धार्मिक मान्यताओं और प्रचलन के अनुसार, बुआ भी भतीजे के राखी बांध सकती हैं. अगर कोई बहन नहीं है, तो पापा की बहन यानी बुआ से राखी बंधवा सकते हैं. बुआ अपने भाई और भतीजे को रक्षा सूत्र बांधती हैं. यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2026: साल में सिर्फ एक दिन खोला जाता है उत्तराखंड का ये मंदिर, रक्षाबंधन पर खुलते हैं कपाट

भगवान को बांधे राखी

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने पहले भगवान की पूजा अर्चना की जाती है. कई लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाने से पहले और भाई को राखी बांधने से पहले अपने इष्ट को राखी बांधते हैं. आप राखी के पर्व पर अपने आराध्य, गणेश जी, कृष्ण जी, शिव जी और हनुमान जी को राखी बांध सकते हैं. लड़के मां लक्ष्मी से राखी बंधवा सकते हैं. इसके लिए मां लक्ष्मी के चरणों में राखी रखकर पूजा करें. इसके बाद राखी को अपने हाथ में बांध लें.

विज्ञापन

सामाजिक रिश्तें और राखी

रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ सगे भाई-बहनों तक सीमित नहीं है. सामाजिक रिश्ते के लोग भी रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं. पड़ोस में रहने वाले दोस्तों की बहन से राखी बंधवा सकते हैं. लड़कियां अपने भाई के साथ ही उनके दोस्तों को राखी बांध सकती है. अगर किसी का भाई-बहन नहीं है, तो पड़ोस में रहने वाले लड़के या लड़की के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं. आप जिसे बहन मानते हैं, उससे राखी बंधवाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola