Raksha Bandhan 2026: सावन पूर्णिमा के दिन 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व है. रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है. भाई बहन को उपहार या पैसे देता है. सदियों से रक्षाबंधन की यह परंपरा चली आ रही है. बदलते समय के अनुसार, अब भाई बहन को गिफ्ट देते हैं. गिफ्ट देने को लेकर कई नियमों बातों का ध्यान रखना चाहिए. गलत गिफ्ट देने के कारण जीवन में नकारात्मकता और मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
उपहार में घड़ी देने से बचें
घड़ी को गिफ्ट में देना हमेशा से एक अच्छा विकल्प माना जाता है. रक्षाबंधन पर अपनी बहन को घड़ी गिफ्ट करने का सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से बचें. घड़ी गिफ्ट करना वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है. घड़ी को उपहार में देने को समय, ऊर्जा और भाग्य के आदान-प्रदान से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा मानते हैं कि, अगर किसी का बुरा समय चल रहा है. ऐसे में घड़ी को उपहार में देने से ट्रांसफर हो सकता है. घड़ी को उपहार में देना जीवन में बाधाएं पैदा कर सकता है.
ये भी पढ़ें – Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन
जूते गिफ्ट न करें
लोग फुटवियर को गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन मानते हैं. आप रक्षाबंधन के पर्व पर बहन को जूते या चप्पल गिफ्ट करने का सोच रहे हैं, तो संभल जाएं. ज्योतिष में जूते-चप्पल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. आपको बहन को इस प्रकार का उपहार देने से बचना चाहिए. इसके अलावा सामान्य लोक मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानते हैं कि, जूते उपहार में देने से वह व्यक्ति जीवन से दूर चला जाता है. इसलिए आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
परफ्यूम गिफ्ट न करें
ज्योतिष के अनुसार, परफ्यूम का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, वैभव, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक मानते हैं. आप बहन को परफ्यूम उपहार में देते हैं, तो इससे धन-धान्य, आकर्षण और रिश्ते पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. आपको इन चीजों को उपहार में देने से बचना चाहिए. इसके अलावा काले कपड़े, चमड़े की चीजें, धारदार वस्तुएं और पर्स गिफ्ट कर रहे हैं तो खाली पर्स गिफ्ट न करें. कोई भी चीज काले रंग की नहीं देनी चाहिए. काला रंग नकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines