Raksha Bandhan Pauranik Katha: हर साल बहुत ही धूमधाम से सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है, जो भाई-बहन के बीच के अटूट प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। साल 2025 में 09 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले में भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। हालांकि रक्षा बंधन के इतिहास से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनका अपना महत्व है।
भविष्य पुराण
भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, एक बार देव और दानवों के बीच युद्ध छिड़ गया था। दानव देवताओं पर भारी पड़ रहे थे। देवताओं को हारता देख भगवान इंद्र चिंतित होकर देवगुरु बृहस्पति के पास पहुंचे। बृहस्पति देव ने इंद्र देव को मंत्र-शक्ति से पवित्र एक धागा दिया, जिसे उनकी पत्नी शची से बंधवाने को कहा।
सावन पूर्णिमा के शुभ दिन देवी शची ने अपने पति इंद्र देव की कलाई पर धागा बांधा था, जिसके बाद वो युद्ध लड़ने के लिए गए और जीत हासिल की। कहा जाता है कि उस समय सृष्टि में पहली बार किसी पत्नी ने अपने पति को रक्षा सूत्र बांधा था।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षा बंधन पर भद्रा का अशुभ साया पड़ रहा है? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
स्कंद पुराण
स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के मुताबिक, त्रेता युग में जब दैत्यराज बलि ने तीनों लोकों पर कब्जा कर लिया था तो सभी देवतागण परेशान होकर भगवान विष्णु के पास पहुंचे और उनसे प्रार्थना की कि वो राजा बलि को हराकर उनसे तीनों लोकों का राज छीन लें। तब विष्णु जी ने वामन देव का अवतार लिया और राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। वामन देव ने अपने दो पग में असुरराज बलि के अधिकार का सारा आकाश, पाताल और धरती नाप ली, जिसके बाद उन्होंने राजा से पूछा कि वो अपना तीसरा पग कहां रखें? तब राजा बलि ने कहा, भगवान आप तीसरा पग मेरे सिर पर रख लीजिए। ये बात सुनकर वामन देव खुश हुए और उन्हें रसातल (पृथ्वी के नीचे के 7 लोकों में से 6) का राजा बना दिया। लेकिन बलि ने इस वरदान के साथ ही भगवान से रात-दिन उनके साथ रहने का वचन ले लिया।
वामनावतार के बाद जब भगवान विष्णु वैकुंठ धाम नहीं पहुंचे तो धन की देवी लक्ष्मी चिंतित हो गई। देवी लक्ष्मी को चिंतित देख नारद मुनि ने उन्हें राजा बलि को अपने भाई बनाने की सलाह दी और वजन में विष्णु जी को साथ चलने के लिए कहने को कहा। देवी लक्ष्मी ने नारद दी की बात मानी और राजा बलि को रक्षासूत्र बांधकर अपना भाई बना लिया, जिसके बाद भगवान विष्णु वैकुंठ धाम आ गए।
महाभारत पुराण
महाभारत पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से राजा शिशुपाल का वध किया था, जिस कारण उनकी उंगली से खून बहने लगा था। कृष्ण जी की उंगली से खून बहता देख द्रौपदी चिंतित हुई और अपनी साड़ी का एक टुकड़ा कृष्ण जी की उंगली पर बांध दिया, जिसके बदले में कृष्ण जी ने भाई बनकर द्रौपदी को हर संकट से बचाने का वचन दिया। कहा जाता है कि इसी के बाद से बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चासूत्र बांधने लगीं।
ये भी पढ़ें- Kailash Mandir: आगरा के इस मंदिर में जुड़वा शिवलिंग की होती है पूजा, भगवान परशुराम से जुड़ी है मान्यता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
12 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
13 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines