Dwidwadash Yog 2026: आज मंगल-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग 5 राशियों के लिए रहेगा खास, करियर-कारोबार में लगेंगे चार चांद
Dwidwadash Yog 2026 Today: ग्रहों के गोचर करने और चाल में परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. इसी प्रकार ग्रहों के खास स्थिति में आने पर शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है.

Dwidwadash Yog 2026 Lucky Zodiac Signs: आज 8 अगस्त 2026 शनिवार को बुध और मंगल ग्रह दोनों एक-दूसरे से 30 डिग्री पर विराजमान होंगे. इससे द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होगा. यह योग दोपहर को 2 बजकर 59 मिनट पर बनेगा.
द्विद्वादश दृष्टि योग राशिफल
2 / 7द्विद्वादश योग का बनना आर्थिक सफलता, करियर और कारोबार में लाभ के अवसर लेकर आता है. मंगल और बुध के बीच बन रहा यह योग मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए लकी रहेगा. इन लोगों के कारोबार में चार चांद लगेंगे यानी मुनाफा बढ़ेगा.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा. बुध और मंगल के इस शुभ संयोग से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों के लिए करियर में तरक्की के योग बनेंगे. पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. ये भी पढ़ें - Chanakya Niti Quotes: अपमान का बदला लेना है, तो जरूर अपनाएं ये चाणक्य नीति, घुटने टेक देगा दुश्मन
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी. इन लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. कमाई बढ़ने के साथ ही बचत करने में सफल होंगे. किसी पुराने निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है. नया निवेश करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
5 / 7बुध और मंगल ग्रह के द्विद्वादश दृष्टि योग बनने से शुभ परिणाम मिलेंगे. आप लोगों को नए काम में सफलता मिलेगी. आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. ये भी पढ़ें - Kamika Ekadashi 2026: 8 या 9 अगस्त, कब है सावन की कामिका एकादशी? जानिए तारीख, महत्व और व्रत के नियम
वृश्चिक राशि
6 / 7वृश्चिक राशि के जातकों के लिए व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी. कठिन परिस्थितियों के बाद भी आपको लाभ होगा. साझेदारी का काम करने वाले लोगों को अचानक धनलाभ हो सकता है.
मीन राशि
7 / 7बुध और मंगल का यह योग मीन राशि के लिए शुभकारी साबित होगा. इन लोगों की कार्य में प्रगति होगी और सफलता की राह आसान होगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. आप लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.