हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Radha Or Radhe: राधा या राधे, किसका जाप करना सही? जानें क्या कहता है शास्त्र

Radha Radha Ya Radhe Radhe: क्या आप भी श्रीजी यानी राधा रानी के नाम का जाप करते हैं, लेकिन राधा या राधे, क्या बोलें इसे लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं? यदि हां, तो आपकी ये कंफ्यूजन आज दूर हो जाएगी. आज हम आपको शास्त्रों की मदद से बताने जा रहे हैं कि राधा या राधे, क्या बोलना ज्यादा उचित होता है और किसका कितना महत्व है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Radha Radha Ya Radhe Radhe: देश ही नहीं, विदेश में भी राधा रानी के भक्तों की अपार संख्या है. श्री कृष्ण की प्रिय सखी राधा रानी को प्रेम, करुणा, सुंदरता, भक्ति, समर्पण और उल्लास आदि की देवी माना जाता है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी का ही एक रूप है. माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर श्रीजी यानी राधा रानी की विशेष कृपा होती है, उनका जीवन सुख-समृद्धि से सदा भरा रहता है. साथ ही रिश्तों में प्यार और अपनापन कभी खत्म नहीं होता है. राधा रानी को खुश करने के लिए जहां कुछ लोग नियमित रूप से उनकी पूजा करते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो उनके नाम का जाप करते हैं.

शास्त्रों में बताया गया है कि राधा नाम में अद्भुत शक्ति है, जिसके जाप मात्र से बड़े से बड़े पाप व कष्ट से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि, अधिकतर लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहती है कि वो राधा राधा बोलें या राधे राधे? दोनों में से किसका जाप करना सही है और ज्यादा प्रभावशाली है?

राधा राधा या राधे राधे, क्या जपें?

शास्त्रों में बताया गया है कि राधा राधा और राधे राधे, दोनों में से किसी का भी जाप करना गलत नहीं है. दोनों अपने आप में पूर्ण और महाशक्तिशाली हैं. राधा शब्द को राधा रानी के नाम का पूर्ण स्वरूप माना जाता है, जबकि राधे उन्हें प्रेम से बुलाया जाता है. राधे में अपनेपन का भाव होता है, जिसका जाप दिखावे के लिए नहीं किया जाता है.

विज्ञापन

राधा नाम के जाप का महत्व

राधा का जाप एक मंत्र के स्वरूप में किया जाता है, जिसमें राधा-कृष्ण और भक्ति शामिल है. राधा में ‘रा’ कृष्ण जी यानी राधा रानी को दर्शाता है, जबकि ‘धा’ को भक्तों का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि नियमित रूप से राधा नाम का जाप करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में राधा-कृष्ण की कृपा से स्थिरता आती है.

ये भी पढ़ें- Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

विज्ञापन

राधे नाम के जाप का महत्व

राधे शब्द का जाप अभिवादन और प्रेम दोनों के रूप में किया जाता है. ये राधा रानी को पुकारने का अत्यंत मधुर व अपनेपन का तरीका है, जो उनके करीब होने का एहसास दिलाता है. राधे-राधे के जाप से डर, चिंता, अहंकार, मोह, माया और नकारात्मक ऊर्जा आदि से छुटकारा मिलता है. साथ ही व्यक्ति के अंदर धैर्य और जीवन में स्थिरता आती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola