Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन जीने से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को अमीर बनने और धन की बचत करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. अपनी कई आदतों के कारण व्यक्ति अक्सर धन की बचत नहीं कर पाता है. आप पैसों की बचत करना चाहते हैं, तो आपको यहां बताई गई इन आदतों को छोड़ना होगा. इससे आप पैसों की बचत कर सकेंगे. आर्थिक समृद्धि आने से जीवन खुशियों से भर जाएगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
आलस को दूर करें
व्यक्ति को जीवन में सफल और अमीर बनने के लिए आलस को छोड़ना चाहिए. आलसी व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता है. आलसी व्यक्ति हमेशा मेहनत से पीछे भागता है. ऐसे में व्यक्ति की कमाई कभी नहीं बढ़ती है. व्यक्ति को आलस छोड़ना चाहिए और अपना रूटीन फिक्स करके चलना चाहिए. सभी कामों को समय पर करना चाहिए. ऐसा व्यक्ति धन अर्जित करता है और बचत कर पाता है.
ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog: सूर्य-शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग, इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, खूब कमाएंगे पैसा
गलत संगति से दूर
गलत लोगों के साथ रहना व्यक्ति के जीवन को असर करता है. इससे आपकी सोच उनकी तरह हो जाता है. आप पैसों और कमाई के बारे में नहीं सोचते हैं. गलत संगति से आपका भविष्य प्रभावित होता है. आपको जीवन में तरक्की करने, धन कमाने और पैसों की बचत के लिए गलत संगति को छोड़ देना चाहिए.
ये भी पढ़ें – चंद्रनाग के फन पर होता है गोल निशान, शिव जी से है संबंध, जानिए इस सांप की खास बातें
समय बर्बाद न करें
समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए. समय की बर्बादी करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है. समय की बर्बादी से कमाई पर बुरा असर पड़ता है. इससे व्यक्ति बचत भी नहीं कर पाता है. इसलिए समय बर्बाद करने की आदत को छोड़ देना चाहिए.
फिजूल खर्च करने से बचें
अगर व्यक्ति की कमाई अच्छी होती है, तो वह फिजूल खर्च करने लगता है. फालतू खर्च की आदत को आपको छोड़ देना चाहिए. धन की बचत के लिए यह बहुत ही जरूरी है. आप जरूरी होने पर ही खर्च करें. पैसों की बर्बादी करना आर्थिक तौर पर आपको कमजोर बना सकता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines