Puja Path Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है. घर के मंदिर में पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है. इसके अलावा घर के मंदिर की दिशा और दशा को लेकर कई नियम बताए गए हैं. मंदिर में भगवान की प्रतिमा को रखने को लेकर मान्यता है कि, एक भगवान की एक ही प्रतिमा होनी चाहिए. एक ही देवी या देवता की दो प्रतिमा घर के मंदिर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.
बिगड़ सकता है ऊर्जा संतुलन
अगर आप पूजा स्थल पर एक ही भगवान की दो प्रतिमा रखते हैं, तो यह ऊर्जा का संतुलन बिगाड़ सकता है. इसके कारण घर में नकारात्मकता फैलती है. घर के मंदिर में एक भगवान की दो प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए. यह वास्तु के अनुसार, अशुभ माना जाता है इसकी वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित होती है.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा में वरदान है सत्तू, जानिए इसका सेवन करने के ज्योतिषीय फायदे
नहीं मिलता है पूजा का फल
घर के मंदिर में अगर एक ही भगवान की दो प्रतिमा रखते हैं, तो इसके कारण पूजा का फल नहीं मिलता है. दो प्रतिमा रखी होने पर पूजा करने से मन भटक सकता है. इससे पूजन का फल नहीं मिलता है और मन की शांति प्रभावित होती है. इसलिए इस गलती को करने से बचें.
वास्तु दोष और आर्थिक संकट
अगर घर में शिवलिंग या भगवान गणेश जी की एक से अधिक प्रतिमा रखते हैं, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है. यह वास्तु दोष आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. इससे घर की तरक्की प्रभावित होती है. मूर्तियों को आमने-सामने रखने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Premanand Maharaj: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत? जानिए कब प्रारंभ होगी पदयात्रा और एकांतिक वार्ता
दो मूर्तियां रखी हैं, तो क्या करें?
अगर आपके घर के मंदिर में पहले से दो मूर्तियां रखी हुई हैं, तो आपको मूर्ति को हटाकर किसी अन्य स्थान पर रख दें. आप मूर्ति को किसी अन्य मंदिर में श्रद्धापूर्वक मंदिर में दान कर दें.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
8 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
11 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
18 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines