Premanand Maharaj: कैसी है प्रेमानंद महाराज की सेहत? जानिए कब प्रारंभ होगी पदयात्रा और एकांतिक वार्ता

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की सेहत ठीक न होने के कारण प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Premanand Maharaj .jpg
1 / 5
Premanand Maharaj darshan padayatra update

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और दर्शन पिछले चार दिनों से बंद है. प्रेमानंद महाराज की सेहत, दर्शन और पदयात्रा प्रारंभ होने को लेकर क्या अपडेट्स हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

अनिश्चितकाल के लिए रोकी गई पदयात्रा

अनिश्चितकाल के लिए रोकी गई पदयात्रा2 / 5

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है. इसे अनिश्चितकाल यानी अगली सूचना तक के लिए बंद किया गया है. इसके साथ ही एकांतिक दर्शन व एकांतिक वार्ता पर भी रोक है.

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज हेल्थ अपडेट

प्रेमानंद महाराज हेल्थ अपडेट3 / 5

प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. खबरों के मुताबिक, संत प्रेमानंद का स्वास्थ्य ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है. उनकी सेहत में पहले से सुधार है.

कब शुरू होगी पदयात्रा?

कब शुरू होगी पदयात्रा?4 / 5

प्रेमानंद महाराज की सेहत खराब होने की वजह से सुबह की पदयात्रा और एकांतिक दर्शन रोक दिए गए हैं. अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. प्रेमानंद महाराज के पूरी तरह से ठीक होने के बाद जल्द ही पदयात्रा, एकांतिक दर्शन व एकांतिक वार्ता प्रारंभ होगी.

विज्ञापन

जल्द स्वस्थ होने की कामना

जल्द स्वस्थ होने की कामना5 / 5

प्रेमानंद महाराज के भक्त उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उनकी पदयात्रा आरंभ होने और दर्शन शुरू होने के लिए किसी भी संदेश और अफवाहों पर ध्यान न दें. बता दें कि, प्रेमानंद महाराज किडनी की समस्या से पीड़ित है. उनकी नियमित रूप से डायलिसिस होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन