पूजा करने का सही तरीका क्या है... खड़े होकर या बैठकर, जानें क्या कहता है शास्त्र?

Puja Path Ke Niyam: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के कुछ नियमों को श्रद्धा और आस्था पर छोड़ दिया गया है, तो कुछ नियमों को लेकर शास्त्र बहुत सख्त हैं। इन्हीं में एक नियम खड़े होकर या बैठकर पूजा करने से जुड़ा है। आइए जानते हैं, पूजा करने का सही तरीका क्या है… खड़े होकर या बैठकर और इसे लेकर शास्त्र क्या कहता है?

New Project (57)
विज्ञापन

Puja Path Ke Niyam: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ, यज्ञ, अनुष्ठान आदि का विशेष महत्व है। पूजा आस्था और विश्वास का विषय है। यह अपनी-अपनी श्रद्धा, सामर्थ्य और ज्ञान के अनुसार भी किए जाते हैं। लेकिन, धार्मिक शास्त्रों में इनसे संबंधित विस्तृत विधि-विधान बताए हैं। वहीं, जाने-अनजाने पूजा में कुछ भूल चूक भी हो जाती है। पूजा पाठ के नियमों से संबंधित एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘नित्यकर्म पूजा प्रकाश’ में इसके लिए क्षमा-याचना के भी नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं, खड़े होकर या बैठकर पूजा करने में कौन-सा तरीका सही है या दोनों सही है और इसे लेकर शास्त्र की मान्यता क्या है? बता दें, पूजा का सही फल तभी मिलता है, जब इसे सही विधि-विधान से किया जाए।

Advertisment

धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में जब भी पूजा करें तो यह बैठकर करनी चाहिए। इसके लिए उचित आसन का चुनाव भी बहुत जरूरी है। ऊन से बने आसन सबसे अच्छे माने गए हैं। घर में की जाने वाली पूजा कभी भी खड़े होकर नहीं करनी चाहिए, अन्यथा पूजा का फल नहीं मिलता है।

मंदिर एक विशेष उपासना स्थल है। यहां खड़े होकर और बैठकर दोनों तरह से पूजा किया जाता है। यह भगवान का दरबार होता है, जहां सभी सेवक होते हैं। मंदिर में भगवान का दर्शन खड़े होकर करना चाहिए, वहीं जाप या हवन बैठकर करने का नियम है।

विज्ञापन

धार्मिक नियमों के मुताबिक विष्णु भगवान की पूजा खड़े होकर करना शुभ माना गया है। भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देते समय भी सूर्य की ओर मुख करके खड़े होकर पूजा करना चाहिए।

विज्ञापन

शक्ति पूजा यानी देवी दुर्गा, काली आदि देवियों की पूजा भी खड़े होकर ही करना उचित माना गया है। हनुमानजी और भगवान गणेश की पूजा भी खड़े होकर करना शुभ होता है।

विज्ञापन

भगवान शिव सभी नियमों से परे हैं। शिवलिंग की पूजा बैठ करनी चाहिए, जबकि उनकी प्रतिमा की पूजा खड़े होकर या बैठकर भी की जा सकती है। वहीं, धन की देवी लक्ष्मी की पूजा बैठकर करना शुभ माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan Kumar

Shyamnandan Kumar

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ