---विज्ञापन---

Religion angle-right

नाम जाप करते समय क्यों आती है नींद? प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण और उपाय

ऐसा अक्सर कई बार होता है कि भगवान के नाम का जप करते समय नींद आने लगती है, जिस कारण भगवान के नाम जप में मन नहीं लगता। ऐसा ही एक सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से किया। आइए जानते हैं, इस प्रश्न को सुनकर महाराज ने क्या उत्तर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

Premanand Maharaj Viral Video: ऐसा माना जाता है कि जब कोई भक्त सच्चे मन से भगवान का नाम जप करता है तो वह उसे ईश्वर के समीप ले जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नाम जपते-जपते नींद आने लगती है मन स्थिर नहीं रहता और आलस्य छा जाता है। यह समस्या लगभग हर भक्त को कभी न कभी जरूर होती है जो कि लोगों को परेशान करती है कि ऐसा क्यों होता है? कुछ ऐसा ही सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से किया कि महाराज अक्सर भगवान के नाम जप के समय कई बार नींद आ जाती है। इसका क्या करना चाहिए? तो आइए जानते हैं इस विषय पर प्रेमानंद महाराज ने क्या उत्तर दिया।

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को नाम जप के समय नींद आने लगती है तो उसे अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। भोजन हमेशा सात्विक होना चाहिए कम मसाला, तेल, प्याज-लहसुन, मांस, मदिरा का सेवन यदि त्याग दोगे और रोज कम से कम 6 घंटे की नींद लेंगे तो नाम जप के समय नींद नहीं आएगी। इसके बाद महाराज बोले अगर तब भी नींद आती है तो खड़े होकर टहल लें ठंडा पानी सिर पर डाल लें लेकिन कोशिश करें कि नाम जप के समय नींद नहीं आनी चाहिए। महाराज कहते हैं नींद के समय अच्छे से सो लो फिर इसके बाद नींद से लड़ाई करो। नींद से लड़ने पर ही जीवन में विजय प्राप्त होती है।

---खबर नीचे जारी है---

महाराज कहते हैं कि जप करते समय नींद आना साधना में एक रुकावट हो सकती है, लेकिन इसका समाधान है नियमित दिनचर्या और अभ्यास। यदि हम समय पर सोएं, सीमित भोजन करें और दिनचर्या को सात्विक बनाएं तो जप के समय मन एकाग्र रहेगा और नींद नहीं सताएगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- सत्संग सुनने से कैसे चोर को मिली नई जिंदगी, जानें प्रेमानंद महाराज से प्रेरक कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: May 20, 2025 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola