Premanand Maharaj: खाना खाने को सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि ईश्वर का प्रसाद माना गया है. ऐसे में व्यक्ति को खाना खाने से पहले प्रेमानंद महाराज की बताई खास बात का ध्यान रखना चाहिए. प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि, कभी भी खाना खाने से पहले भगवान को भोग अवश्य लगाना चाहिए. आप खाना खाने से पहले ये एक काम जरूर करें. खाने का भोग भगवान को लगाने से आप भगवान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
घर या बाहर, खाने से पहले जरूर लगाएं भोग
अक्सर लोग घर में खाना खाने से पहले भगवान को भोग लगा देते हैं. घर से बाहर होने पर व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता है. इसको लेकर प्रेमानंद महाराज ने मानसिक रूप से भोग लगाने के बारे में कहा है. आप घर से बाहर ऑफिस, होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने से पहले मानसिक रूप से भगवान को याद कर भोग लगाएं. इसके लिए आप खाना खाने से पहले भगवान का स्मरण करें और मन ही मन कहें ‘भगवान, आपकी कृपा से मुझे भोजन प्राप्त हुआ है, मैं इसे आपको समर्पित करता हुं, कृपया इसे स्वीकार करें’ इसके बाद आप श्रद्धापूर्वक भोजन ग्रहण करें.
ये भी पढ़ें – Shukra Ketu Yuti: सिंह राशि में शुक्र-केतु युति से 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, 1 अगस्त तक मिलेगा खूब लाभ
न लगाएं तामसिक भोजन का भोग
अगर आप तामसिक भोजन कर रहे हैं. खाने में प्याज और लहसुन हैं या मांस, मछली और अंडे का सेवन कर रहे हैं, तो इसका भोग भगवान को नहीं लगाना चाहिए. भगवान को सिर्फ सात्विक भोजन का ही भोग लगाएं. तामसिक भोजन यानी प्याज-लहसुन के खाने का मानसिक भोग भी नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना उचित नहीं माना जाता है. आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. आप अपने दैनिक जीवन में प्रेमानंद महाराज के बताए इस उपाय को अपना सकते हैं. प्रेमानंद महाराज के इस उपाय से आप ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त कर भोजन ग्रहण करते हैं, तो जीवन में भगवान का आशीर्वाद मिलता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines