हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें, आज ही सुधार लें

Premanand Maharaj: व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में कई ऐसी गलतियां करता है, जिसके कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आपको इन आदतों को सुधारना चाहिए.

विज्ञापन
व्यक्ति की कई आदतों के उसकी उम्र कम हो सकती है. (CREDIT: premanandjimaharaj)

Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने बातों और विचारों के लिए जाने जाते हैं. उनके प्रवचन के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. प्रेमानंद महाराज लोगों को जीवन से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञान देते हैं. उन्होंने ऐसी बातों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना बहुत ही जरूरी है. कई बुरी आदतों के कारण व्यक्ति की आयु कम होती है. आपको इन आदतों में सुधार करना चाहिए.

ग्रहण के समय या दोपहर में सूर्य देखना

व्यक्ति को दोपहर के समय और सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को देखने से बचना चाहिए. इसके साथ ही व्यक्ति को अमावस्या, पूर्णिमा, चतुर्दशी, अष्टमी या एकादशी पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इन गलतियों के कारण आयु कम हो सकती है.

ईश्वर और शास्त्रों की बुराई करना

व्यक्ति को ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए और भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इसके साथ ही भगवान का सम्मान करना चाहिए. ईश्वर और शास्त्रों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना बहुत ही गलत होता है. इन गलतियों के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है. यह उम्र कम होने का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – खाना, कमाना और सोना… इसके बाद क्या? प्रेमानंद महाराज से जानें जीवन का असली उद्देश्य

कठोर शब्द बोलना और निंदा करना

किसी को कठोर शब्द बोलने से उसे बुरा लग सकता है. ऐसे में वह बद्दुआ दे सकता है. इसके कारण जीवन में परेशानी आ सकती है और उम्र कम हो सकती है. किसी व्यक्ति की निंदा करने से बचना चाहिए. दृष्टिहीन लोगों की, निर्बल लोगों की और गरीबी की बद्दुआ नहीं लेनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है. आपको पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

शाम के समय शयन या भोजन करना

शाम के समय कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. अगर शाम के समय सोते हैं या इस दौरान भोजन करते हैं तो, इसके कारण उम्र कम होती है. इस दौरान व्यर्थ में समय नहीं बेकार करना चाहिए. यह आयु को नष्ट करता है. शाम का समय व्यक्ति को भजन, भोजन और कीर्तन में लगाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola