Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज के वीडियो वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। इसी के साथ उन्हें सनातन धर्म से जुड़ी अहम बातों की जानकारी भी देते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह बता रहे हैं कि यदि उनके मन में हर समय गलत विचार चलते हैं, तो उन्हें वो कैसे रोकें। चलिए विस्तार से जानते हैं अश्लील विचारों को रोकने के एक प्रभावशाली उपाय के बारे में।
मन में आए गंदे विचार को कैसे रोकें?
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जिन लोगों के मन में हर समय गंदे और गलत विचार आते हैं, उन्हें देवी-देवताओं के नाम का जाप करना चाहिए। भगवान के नाम में अद्भुत शक्ति होती है, जिनके उच्चारण मात्र से सकारात्मकता का अहसास महसूस होता है।
ये भी पढ़ें- महादेव-राम और राधा के नाम वाले शर्ट-सूट पहनें या नहीं? जानें प्रेमानंद महाराज से
दिल और दिमाग होगा शांत
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जब भी आपके मन में गंदे विचार आए, तो उसी समय भगवान के नाम का जाप करने लगें। चाहे तो इसका आप संकल्प भी ले सकते हैं। यदि आप मन लगाकर देवी-देवताओं के नाम का जाप करेंगे, तो इससे आपका मन शांत होगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आपका दिमाग गलत चीजों की तरफ नहीं जाएगा और मन के अंदर जो गंदी बाते चल रही होंगी, वो भी नष्ट हो जाएंगी।
मानसिक तनाव बढ़ेगा
यदि आप नियमित रूप से भगवान के नाम का जाप नहीं करेंगे, तो आपका मन-दिमाग शांत नहीं होगा और धीरे-धीरे गलत विचार आपके ऊपर हावी होते रहेंगे। इसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
मन में गंदे विचार क्यों आते हैं?
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब व्यक्ति गलत चीजों की तरफ आकर्षित होता है या गलत और एडल्ट फिल्मों व वीडियो को ज्यादा देखता है, तो उसका मन भी दूषित होने लगता है। उसके मन में गलत विचार आते हैं और उसके ऊपर नकारात्मक सोच हावी होने लगती है।
ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
18 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
20 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines