---विज्ञापन---

Religion

मन में आए गंदे और गलत विचारों को कैसे रोकें? जानें प्रेमानंद महाराज से

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: क्या आपके मन में भी हर समय गंदे विचार आते हैं या दिमाग गलत चीजों की तरफ ज्यादा जल्दी आकर्षित होता है? अगर हां, तो ऐसे में आप प्रेमानंद महाराज के एक उपाय को अपना सकते हैं। उनका मानना है कि यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से इस उपाय को अपनाता है, तो उसके मन और दिमाग में अश्लील विचार नहीं आएंगे।

Premanand Maharaj Pravachan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज के वीडियो वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। इसी के साथ उन्हें सनातन धर्म से जुड़ी अहम बातों की जानकारी भी देते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह बता रहे हैं कि यदि उनके मन में हर समय गलत विचार चलते हैं, तो उन्हें वो कैसे रोकें। चलिए विस्तार से जानते हैं अश्लील विचारों को रोकने के एक प्रभावशाली उपाय के बारे में।

मन में आए गंदे विचार को कैसे रोकें?

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जिन लोगों के मन में हर समय गंदे और गलत विचार आते हैं, उन्हें देवी-देवताओं के नाम का जाप करना चाहिए। भगवान के नाम में अद्भुत शक्ति होती है, जिनके उच्चारण मात्र से सकारात्मकता का अहसास महसूस होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- महादेव-राम और राधा के नाम वाले शर्ट-सूट पहनें या नहीं? जानें प्रेमानंद महाराज से

---विज्ञापन---

दिल और दिमाग होगा शांत

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जब भी आपके मन में गंदे विचार आए, तो उसी समय भगवान के नाम का जाप करने लगें। चाहे तो इसका आप संकल्प भी ले सकते हैं। यदि आप मन लगाकर देवी-देवताओं के नाम का जाप करेंगे, तो इससे आपका मन शांत होगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आपका दिमाग गलत चीजों की तरफ नहीं जाएगा और मन के अंदर जो गंदी बाते चल रही होंगी, वो भी नष्ट हो जाएंगी।

मानसिक तनाव बढ़ेगा

यदि आप नियमित रूप से भगवान के नाम का जाप नहीं करेंगे, तो आपका मन-दिमाग शांत नहीं होगा और धीरे-धीरे गलत विचार आपके ऊपर हावी होते रहेंगे। इसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

मन में गंदे विचार क्यों आते हैं?

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जब व्यक्ति गलत चीजों की तरफ आकर्षित होता है या गलत और एडल्ट फिल्मों व वीडियो को ज्यादा देखता है, तो उसका मन भी दूषित होने लगता है। उसके मन में गलत विचार आते हैं और उसके ऊपर नकारात्मक सोच हावी होने लगती है।

ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Aug 03, 2024 01:46 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola