हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

व्रत खंडित कब होता है? प्रेमानंद महाराज ने बताए 5 कारण

Premanand Ji Maharaj: सनातन धर्म में व्रत रखने का विशेष महत्व है। लेकिन व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, नहीं तो व्रत पूरा नहीं होता है। आज हम आपको आपकी उन पांच गलतियां के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपका व्रत खंडित हो सकता है।

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म में व्रत का बहुत महत्व है। माना जाता है कि व्रत रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। लेकिन जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो उनका व्रत खंडित भी हो सकता है। आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताई गई व्यक्ति की उन 5 गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अगर वो व्रत के दौरान करते हैं, तो उनका व्रत खंडित भी हो सकता है। जब व्यक्ति का व्रत खंडित होता है, तो उसे न तो व्रत का फल मिलता है और न ही उसकी पूजा को पूर्ण माना जाता है।

प्रेमानंद महाराज एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जो अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को हिंदू धर्म के इतिहास, नियम और उपायों के बारे में बताते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने व्यक्ति की उन पांच गलतियां के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से उनका व्रत खंडित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन गलतियों के बारे में।

ये भी पढ़ें- पति को कंगाल बना सकती हैं उसकी ये 5 आदतें, प्रेमानंद महाराज ने कहा तुरंत छोड़ें

विज्ञापन

सोना

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो लोग व्रत के दौरान दोपहर में सोते हैं। उनका व्रत खंडित हो सकता है।

बार-बार शौच जाना

प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान बताया है कि जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें बार-बार शौच नहीं जाना चाहिए। दरअसल वॉशरूम को अशुद्ध माना जाता है और अगर व्यक्ति व्रत वाले दिन बार-बार बाथरूम जाता है, तो इससे उसका व्रत खंडित भी हो सकता है।

विज्ञापन

बार-बार खाना खाना

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि व्रत के दौरान व्यक्ति को बार-बार मुंह नहीं चलाना चाहिए। दरअसल, कुछ व्रत ऐसे भी होते हैं, जिनमें फल, आलू और कुट्टू के आटे से बनी चीजों को खाने की मनाही नहीं होती है। लेकिन इससे ये नहीं है कि आप पूरे दिन ही उन्हें खाते रहें। इससे व्रत खंडित हो सकता है।

झूठ बोलना

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि व्रत के दौरान व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसके अलावा गलत भाषा का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे व्रत खंडित हो सकता है

विज्ञापन

संबंध

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि अगर आपने व्रत रखा है, तो आपको गलती से भी अपने पार्टनर के साथ संबंध नहीं बनाने चाहिए, नहीं तो इससे व्रत खंडित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- त्योहारों में रोटी सेंकना अशुभ, आखिर क्यों‌? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola