---विज्ञापन---

Religion angle-right

त्योहारों में रोटी सेंकना अशुभ, आखिर क्यों‌? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह

Premanand Ji Maharaj: धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ विशेष दिन घर पर रोटी नहीं बनानी चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को पाप भी लग सकता है। आइए जानते हैं किस-किस दिन घर पर रोटी बनाना अशुभ होता है।

---विज्ञापन---

Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म के हर एक त्योहार पर अलग ही धूम देखने को मिलती है। लोग हर एक पर्व बड़े ही हर्ष-उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन हर त्योहार पर कुछ-कुछ काम करने की मनाही होती है। आज हम आपको हिंदुओं के उन 5 त्योहारों के बारे में बताएंगे, जिन खास दिन घर पर रोटी बनाना अशुभ होता है।

कभी न कभी आपने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन तो सुने ही होंगे। आए दिन उनके प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जिनका वृन्दावन में श्री राधा केलि कुंज नाम का आश्रम भी है। प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि वो कौन से 5 त्योहार हैं, जब-जब घर पर रोटी नहीं बनानी चाहिए। नहीं तो इससे देवी-देवता नाराज भी हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पति को कंगाल बना सकती हैं उसकी ये 5 आदतें, प्रेमानंद महाराज ने कहा तुरंत छोड़ें

---विज्ञापन---

दिवाली

प्रेमानंद महाराज के अनुसार, दिवाली के दिन घर पर रोटी बनाना अशुभ होता है। यह त्योहार माता लक्ष्मी और गणेश जी को समर्पित होता है। अगर इस दिन आप अपने घर पर रोटी बनाते हैं तो इससे धन की देवी नाराज हो सकती हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी से जुड़े सभी त्योहारों पर रोटी की जगह पकवान बनाना शुभ होता है।

नाग पंचमी

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि नाग पंचमी के दिन घर पर भूलकर भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन चूल्हे पर तवा भी नहीं रखना चाहिए। इस दिन आप बासी रोटी खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

शरद पूर्णिमा

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन घर पर रोटी बनाना अशुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति का वास नहीं होता है।

---विज्ञापन---

शीतला अष्टमी

मां शीतला को समर्पित शीतला अष्टमी के दिन घर पर रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और बासी रोटी ही खाई जाती है।

तेरहवीं पर भी घर पर रोटी नहीं बनानी चाहिए

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि किसी की मृत्यु वाले दिन और तेरहवीं संस्कार से पहले घर में तवा नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही रोटी बनानी चाहिए। नहीं तो मरने वाले इंसान की आत्मा को शांति नहीं मिलती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 05, 2024 12:49 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola