Premanand ji maharaj Astro Tips: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो तो जरूर देखे होंगे। आए दिन उनके प्रवचन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज एक श्री कृष्ण मार्गी संत हैं, जो प्रवचन के माध्यम से लोगों को हिंदू धर्म के इतिहास, नियम और उपायों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान उस एक उपाय के बारे में भी बताया है, जिसका अगर आप नियमित रूप से एक साल तक पालन करते हैं, तो आप बिना अलार्म के भी सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें?
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जिन लोगों को सुबह उठने में परेशानी होती है। आमतौर पर उन लोगों का मन अशांत रहता है। इसके अलावा उन लोगों में लगन की कमी होती है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रात में सोने से पहले चिंतन करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आप अपने मन में उस समय के बारे में सोचें, जिस समय आपको उठना है। फिर बार-बार कहें कि मुझे 5 बजे सुबह उठना ही है।
अगर आप इस उपाय का नियमित रूप से पालन करते हैं, तो कुछ ही समय में सुबह 5 बजे आपकी आंख अपने आप खुलनी शुरू हो जाएगी। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि अगर आप इस उपाय का पालन एक साल तक करते हैं, तो फिर आपको रात में सोने से पहले इसे बोलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सुबह अपने आप ही आपकी नींद समय पर खुल जाएगी।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो लोग रोजाना सुबह जल्दी उठते हैं, उनकी हेल्थ अच्छी रहती है। इसके अलावा उन्हें बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। जो लोग प्रात: काल सैर और व्यायाम करते हैं, उनके फेफड़े भी अच्छे रहते हैं। क्योंकि सुबह के समय हवा दिन और रात के वक्त के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।