Premanand Ji Maharaj: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। माना जाता है जो लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ करते हैं, उनसे भगवान प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा उनके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन पूजा के दौरान कुछ विशेष सावधानियां भी अपनानी चाहिए, नहीं तो पूजा का फल नहीं मिलता है।
आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताई गई उन पांच गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अगर आप पूजा के दौरान करते हैं, तो आपको पाप भी लग सकता है। प्रेमानंद महाराज एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जो प्रवचन के माध्यम से लोगों को हिंदू धर्म से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान उन पांच मुख्य गलतियों के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से व्यक्ति को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं मनुष्य द्वारा की गई उन 5 गलतियों के बारे में।
ये भी पढ़ें- त्योहारों में रोटी सेंकना अशुभ, आखिर क्यों? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह
पूजा के दौरान गलती से भी न करें ये 5 गलतियां
- प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि अगर व्यक्ति स्नान किए बिना तुलसी के पत्ते को तोड़ता है और उसे देवी-देवताओं को अर्पित करता है तो उसे भगवान स्वीकार नहीं करते हैं।
- प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि किसी भी देवी-देवता की मूर्ति को स्नान कराते समय कभी भी अंगूठे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
- शिव जी की पूजा करते समय शालिग्राम भगवान पर कभी भी चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि इससे शिव जी आपसे नाराज हो सकते हैं।
- प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जिस आसन पर बैठकर व्यक्ति पूजा करता है अगर वह उसे पैरों से खिसकाता है, तो उसे बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
- प्रेमानंद महाराज के अनुसार, दोपहर 12 बजे के बाद घर में घी का एक दीपक जलाना शुभ नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- पति को कंगाल बना सकती हैं उसकी ये 5 आदतें, प्रेमानंद महाराज ने कहा तुरंत छोड़ें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
4 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
6 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
7 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
9 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
13 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines