Premanand Ji Maharaj: जन्म और मृत्यु यह दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। धरती पर जिस भी जीव का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु होना निश्चित है। कई लोगों की मृत्यु जन्म के कुछ समय बाद ही हो जाती है, तो वहीं कुछ को बुढ़ापे में मौत मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से उसकी मृत्यु निश्चित होती है। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वही जो लोग बुरे कर्म करते हैं, उन्हें नरक जाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए उन पांच बड़े कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से व्यक्ति की मृत्यु समय से पहले हो सकती है।
प्रेमानंद महाराज कृष्ण मार्गी संत हैं, जो अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को हिंदू धर्म के इतिहास, नियम-तरीके और उपायों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान उन पांच मुख्य वजहों के बारे में भी बताया है, जिसके कारण व्यक्ति की मृत्यु समय से पूर्व हो सकती है। आइए जानते हैं उन वजहों के बारे में।
ये भी पढ़ें- त्योहारों में रोटी सेंकना अशुभ, आखिर क्यों? प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह
ग्रंथों का अपमान करना
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो लोग वेद और पुराणों का सम्मान नहीं करते हैं। अपने धर्म का अपमान करते हैं, उनसे कभी भी कोई देवी-देवता प्रसन्न नहीं होते हैं। ऐसे में उनकी समय से पहले मृत्यु हो सकती है।
लड़कियों का अपमान करना
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जो लोग लड़कियों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें हमेशा अपने से नीचे समझते हैं और उनको गलत नजरों से देखते हैं, उनकी भी समय से पूर्व मृत्यु हो सकती है।
मां-बाप का अपमान करना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो लोग अपने मां-बाप और अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। हर समय उन्हें अपशब्द बोलते हैं, उनकी भी समय से पहले मृत्यु हो सकती है। इसलिए हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
पराई स्त्री के साथ संबंध बनाना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि उन लोगों की भी समय से पहले मृत्यु हो सकती है, जो पराई औरत के साथ संबंध बनाते हैं। माना जाता है कि जब व्यक्ति पराई औरत के साथ संबंध बनाता है, तो इससे उसे पाप लगता है जिसकी वजह से उसे दर्दनाक मौत मिल सकती है।
लालची लोग
लालची लोगों की भी समय से पहले मृत्यु होना संभव है। अपने प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि जो लोग दूसरों के पैसों पर नियत रखते हैं, उनसे कभी भी कोई देवी-देवता प्रसन्न नहीं रहते हैं। इसके अलावा उनको मृत्यु भी दर्दनाक मिलती है।
ये भी पढ़ें- पति को कंगाल बना सकती हैं उसकी ये 5 आदतें, प्रेमानंद महाराज ने कहा तुरंत छोड़ें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
4 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
8 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
11 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines