Premanand Ji Maharaj: अगर आपको भी प्रवचन सुनने अच्छे लगते हैं, तो आपने प्रेमानंद महाराज के वीडियो तो जरूर देखे होंगे। सोशल मीडिया पर आए दिन प्रेमानंद महाराज के वीडियो वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जिनका वृन्दावन में श्री राधा केलि कुंज नाम का आश्रम भी है। अपने प्रवचन के दौरान वह हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं। इसी के साथ उन्होंने एक पति की उन पांच गलत आदतों के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से उसे जीवन भर पछताना पड़ सकता है। आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताई गई पतियों की उन 5 आदतों के बारे में बताएंगे, जो उन्हें तुरंत छोड़ देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
पत्नी को बोझ समझना
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जो पति अपनी पत्नी को बोझ समझते हैं, उनके घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है।
बच्चों में भेदभाव करना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जिस घर में बेटी के जन्म पर मातम मनाया जाता है, उस घर में कभी भी खुशहाली नहीं रहती है। मां-बाप को हमेशा अपने बच्चों को बराबर प्रेम देना चाहिए। अगर माता-पिता अपने बच्चों में भेदभाव करते हैं तो देवी-देवता उनसे नाराज रहते हैं।
पत्नी का अपमान करना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। अगर पति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करता है और बात-बात पर उसे अपशब्द बोलता है, तो उसे पाप लगता है। इसके अलावा देवी-देवता भी उससे नाराज रहते हैं, जिससे उसकी जिंदगी में एक के बाद एक परेशानियां आती ही रहती हैं।
पत्नी को खर्च करने के लिए पैसे न देना
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, पति को हमेशा अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल रखना चाहिए। जो पति अपनी पत्नी की जरूरत का ख्याल नहीं रखता है और उन्हें घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता है, उन्हें जीवन भर कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
मारपीट करना
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जो पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं उन्हें जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर एक औरत को देवी का रूप माना जाता है और जिस घर में देवी का सम्मान नहीं होता है, वहां पर कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है।
यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
7 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
7 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
8 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
11 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
12 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
15 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines