Pradyumna Chaturthi 2026: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन 18 जून को प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत है. हर महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी का दिन विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. यह दिन गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए खास होता है. जीवन से कष्टों को दूर करने और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति के लिए भक्त प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत कर सकते हैं. प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी पर व्रत और गणेश जी के पूजन के साथ ही कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. आज प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी पर पूजा विधि और व्रत के नियमों के बारे में जानते हैं.
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी पूजा विधि (Pradyumna Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. गणेश जी की पूजा और व्रत का संकल्प लें. घर में पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाएं और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. गणेश जी को रोली, अक्षत और फूल माला अर्पित करें. इसके साथ ही गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें. लड्डू या मोदक का भोग लगाएं और आरती करने के साथ ही पूजा संपन्न करें.
ये भी पढ़ें – Forehead Lines Meaning: माथे की लकीरें बताती हैं व्यक्ति का भविष्य, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत नियम
काले कपड़े न पहनें – पूजा के समय काले कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है. आप व्रत और पूजन कर रहे हैं, तो आप प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी के दिन काले कपड़े पहनने से बचें.
तुलसी दल न चढ़ाएं – हिंदू धर्म में पूजा के समय अक्सर तुलसी के पत्ते भगवान को अर्पित किये जाते हैं. गणेश जी की पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. भक्त दुर्वा घास गणेश जी को अर्पित कर सकते हैं.
तामसिक भोजन से परहेज – व्रत के दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत करने वाले व्यक्ति के अलावा घर में भी इन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए.
चंद्र दर्शन न करें – विनायक चतुर्थी व्रत के दिन चंद्र दर्शन करना अच्छा नहीं माना जाता है. चंद्र दर्शन से व्यक्ति को झूठे आरोप या कलंक का श्राप लग सकता है.
सकारात्मक सोच रखें – व्रत के दिन आपको सकारात्मक सोच रखनी चाहिए. किसी के बारे में बुुरा न सोचें. किसी को अपशब्द कहने और झगड़ा करने से बचें. आपको व्रत के दिन इन गलतियों से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: किन लोगों के साथ बनती है मूलांक 4 वालों की बेस्ट जोड़ी? अंक ज्योतिष से जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
40 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines