Pradosh Vrat 2025: साल के आखिरी प्रदोष व्रत पर जरूर करें शिव स्‍तुति का पाठ, खूब बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत 17 दिसंबर को है. यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आप शिव स्तुति का पाठ अवश्य करें.

Pradosh Vrat 2025

Photo Credit- News24GFX

Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. त्रयोदशी तिथि शिव जी की पूजा के लिए खास होती है. अब दिसंबर में पौष माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है. यह व्रत बुधवार को पड़ रहा है ऐसे में बुध प्रदोष व्रत होगा. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही आपको कई उपायों को करना चाहिए. आपको प्रदोष व्रत के दिन शिव स्तुति का पाठ करना चाहिए.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत दिसंबर 2025 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 05:18 से 06:13
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 05:45 से 07:08
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:01 से 02:42
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 5:24 से 05:52
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 5:57 से 06:49
अमृत काल- सुबह में 07:17 से 09:05
निशिता मुहूर्त- रात 11:50 से सुबह 12:45

विज्ञापन

प्रदोष व्रत पर करें शिव स्‍तुति का पाठ (Shiv Stuti Lyrics in Hindi)

आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा।।

विज्ञापन

निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा।।

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा।।

विज्ञापन

शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा।।

नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा।।

विज्ञापन

जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा।।

जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा।।

विज्ञापन

आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ।।
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ