---विज्ञापन---

Religion angle-right

नवरात्रि की आखिरी रात कर लें ये 5 काम, प्रसन्न होंगी माता और मिलेगा धन, मान-सम्मान!

6 अप्रैल चैत्र नवरात्रि की नवमी मतलब आखिरी दिन है। शास्त्रों के अनुसार माता को प्रसन्न करने के लिए आप नवरात्रि की रात कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में यश और वैभव बढ़ता है। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर हो जाती है।

---विज्ञापन---

साल 2025 में चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन 6 अप्रैल दिन रविवार को है। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जा रही है। शास्त्रों में नवरात्रि के आखिरी दिन को बेहद ही खास माना गया है। यह दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार के सुख और सिद्धियों की दाता हैं। माता के इस स्वरूप का पूजन बेहद फलदायी माना गया है।

माता सिद्धिदात्री देवी दुर्गा का नौवां स्वरूप हैं और सिद्धियों की देवी हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि की नवमी रात को मां शक्ति स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों को उनकी मनोकामनाओं के अनुसार आशीर्वाद देती हैं। जीवन में धन, सफलता, पारिवारिक सुख और शांति के लिए नवरात्रि की आखिरी रात कुछ उपायों को कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

माता को अर्पित करें ये भोग

नवरात्रि के आखिरी दिन माता को तिल, खीर और मिश्री का भोग अर्पित करें। इस भोग को अर्पित करने से धन-संपत्ति बढ़ती है।

मां को अर्पित करें ये सामान

नवरात्रि के अंतिम दिन माता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसमें लाल चूड़ियां, बिंदी, काजल और सिंदूर शामिल करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है।

---विज्ञापन---

नौ बत्तियों का दीपक

एक मिट्टी की दीये में नौ बत्तियां लगाकर इसमें देसी घी डालकर इसे प्रज्ज्वलित करें। इस दीपक को माता दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से ग्रहदोष शांत होता है।

घर की उत्तर दिशा में छिड़कें इत्र

नवरात्रि की रात घर की उत्तर दिशा में गुलाब या चंदन का इत्र छिड़कें। यह दिशा धन और देवताओं की मानी जाती है। इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

---विज्ञापन---

इस मंत्र का करें जाप

नवमी की रात माता के शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप जीवन में हर प्रकार की बाधा को दूर करता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ब्रह्मा,विष्णु और महेश को कैसे मिली थी शक्ति, जानिए कौन हैं मां सिद्धिदात्री?

First published on: Apr 06, 2025 09:45 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola