Police Dream Meaning: केवल वास्तविक जगत में ही नहीं, बल्कि सपने में भी पुलिस या जेल दिखना हमेशा डर पैदा कर देता है. ऐसे सपने किसी की भी धड़कनें बढ़ा सकते हैं. लेकिन खुशी की बात यह है स्वप्न शास्त्र में हर सपना बुरा नहीं माना गया है. सपने में पुलिस या जेल दिखन के सपने एक बारे में यह शास्त्र कहता है कि यह आपकी सोच, टेंशन, जिम्मेदारियों या आने वाले समय का संकेत भी हो सकता है. कुछ सपने चेतावनी देते हैं. कुछ अच्छे बदलाव का इशारा करते हैं. आइए जानते हैं, अलग-अलग स्थिति में पुलिस और जेल का सपना क्या-क्या मतलब बतलाता है?
सपने में पुलिस देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पुलिस देखना कई सिचूऐशन पर हो सकता है, जिसके अलग अलग मतलब होते हैं:
पुलिस का सामान्य रूप से दिखना – यह सपना बताता है कि आपको अपनी लाइफ में अनुशासन और रेस्पॉन्सिबिलिटी बढ़ाने की जरूरत है. कुछ आदतों में सुधार करना आपके लिए बेहतर रहेगा. इस तरह से ऐसा सपना एक अलर्ट की होता है.
यह भी पढ़ें: Signature Numerology Prediction: हस्ताक्षर कैसे चमकाता है भाग्य, जानें सिग्नेचर का न्यूमरोलॉजी कनेक्शन
घर पर पुलिस का आना – घर पर पुलिस का आना जैसे सपने को शुभ संकेत नहीं माना गया है. इससे परिवार में अचानक कोई प्रॉब्लम आने का संकेत माना गया है. संभवतः बनते हुए काम भी कुछ समय के लिए अटक सकते हैं.
पुलिस पीछा करे या पकड़ ले – यह सपना बताता है कि आप किसी डर, गलती या अपराध बोध से बचने की कोशिश कर रहे हैं. सच का सामना करना ही बेहतर रहेगा, तभी तनाव और परेशानी से निकलने के रास्ते मिल सकते हैं.
खुद को पुलिस की वर्दी में देखना – यह बहुत अच्छा संकेत माना गया है. वर्क प्लेस या समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. बड़ी रेस्पॉन्सिबिलिटी या लीडरशिप का मौका भी मिल सकता है.
पुलिस द्वारा चालान काटा जाना – ऐसा सपना एक चेतावनी का संकेत होता है और किसी गलत आदत या फैसले को समय रहते सुधार लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
यह भी पढ़ें: Plant Vastu Rules: सावन में भूल से भी घर न लाएं ये 3 पौधे, छीन लेते हैं खुशहाली, आती है कंगाली
सपने में जेल देखना
सपने में पुलिस देखने सिचूऐशन की तरह जेल दिखने के भी अलग अलग मतलब होते हैं:
खुद को जेल में बंद देखना – यह मानसिक टेंशन, दबाव या किसी रिलेशनशिप और परिस्थिति में घुटन महसूस करने का संकेत हो सकता है. इस सपने को शुभ नहीं मानते हैं.
जेल से रिहा होना – यह बेहद शुभ सपना माना गया है, जिसमें अक्सर किसी बड़ी प्रॉब्लम, कर्ज या कोर्ट-कचहरी से राहत मिलने के योग बनते हैं.
किसी करीबी को जेल जाते देखना – यह अपनों के साथ विवाद, गलतफहमी या किसी अचानक परेशानी का संकेत माना गया है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: Shoe Size Numerology: जूते का नंबर बताएगा पर्सनैलिटी, धन योग और सफलता के अनोखे राज, जानें अंक ज्योतिष का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
18 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
18 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
21 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
22 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
23 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines