Pitru Paksha Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. सर्वपितृ अमावस्या का दिन पितरों का श्राद्ध करने के लिए बेहद खास है. सर्वपितृ अमावस्या के दिन सभी पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं. इस साल सर्वपितृ अमावस्या पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में अमावस्या का दिन पितृ दोष से मुक्ति के साथ ही शनि दोष को दूर करने के लिए खास रहेगा. आप इस दिन कई उपायों को कर सकते हैं.
आश्विन माह अमावस्या पर शुभ संयोग
आश्विन माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 09 अक्टूबर 2026 की रात को 9 बजकर 35 मिनट पर होगा. इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 10 अक्टूबर को मान्य होगी. अमावस्या तिथि का श्राद्ध और जिन पूर्वजों की मृत्यु की तिथि का नहीं पता है, उनका श्राद्ध अमावस्या तिथि पर कर सकते हैं. यह दिन तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने और पूर्वजों की आत्माओं को प्रसन्न करने के लिए शुभ है.
शनिश्चरी अमावस्या 2026
पितृ पक्ष की अमावस्या शनिवार के दिन होने से इस दिन शनिश्चरी अमावस्या है. ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बन रहा है. आप इस दिन पूर्वजों को तृप्ति करने के साथ ही शनि देव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इसके साथ ही गजछाया योग का निर्माण हो रहा है. यह अत्यंत दुर्लभ और शुभ योग है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन सूर्य और चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में होने से यह संयोग बन रहा है.
ये भी पढ़ें – देश का अनोखा मंदिर जहां जीते जी खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता?
अमावस्या पर करें खास उपाय
पीपल के पेड़ की पूजा – पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. इसके साथ ही शनि दोष से राहत मिलती है. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. और पीपल के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें.
पितृ स्तोत्र का पाठ – पितरों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए आपको पितृ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. सुबह या शाम के समय आप दक्षिण दिशा की ओर मुख करके इसका पाठ कर सकते हैं.
शनि दोष के उपाय – शनि अमावस्या होने से शनि दोष से राहत और मुक्ति के लिए कई उपाय कर सकते हैं. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल, काले तिल, काले वस्त्र का दान करें. शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
14 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
15 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines