Pitra Paksha 2026: आश्विन माह प्रतिपदा तिथि कल देर रात 10 बजकर 18 मिनट पर आरंभ हो गई थी. आज देर रात 10 बजकर 58 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का समापन होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए, प्रतिपदा तिथि मान्य होगी. आज 27 सितंबर को प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध है. प्रतिपदा श्राद्ध परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिये किया जाता है, जिनकी मृत्यु प्रतिपदा तिथि पर हुई हो. आज शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है.
पितरों का श्राद्ध और तर्पण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्मा पृथ्वी लोक पर आती हैं. इस दौरान श्राद्ध, तर्पण व दान ग्रहण करके पितृ तृप्त होते हैं. मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होकर संतान, आयु, धन और जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. पितरों को प्रसन्न करने के लिए दोपहर के समय कुतुप मुहूर्त, रौहिण मुहूर्त और अपराह्न काल में पितरों का श्राद्ध करें. सुबह और शाम के समय श्राद्ध नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Ashwin Month 2026: आज से आश्विन माह का आरंभ, पितरों और देवी की कृपा के लिए है बेहद खास, जानिए
प्रतिपदा तिथि के लिए श्राद्ध मुहूर्त
कुतुप मुहूर्त – 11:48 से 12:36
रौहिण मुहूर्त – 12:36 से 13:24
अपराह्न काल – 13:24 से 15:48
आप आज इन तीनों मुहूर्त के दौरान श्राद्ध कर सकते हैं. श्राद्ध करने के लिए कुतुप मुहूर्त, रौहिण मुहूर्त और अपराह्न काल का समय अच्छा माना जाता है.
श्राद्ध और तर्पण की विधि
दोपहर के समय मुहूर्त के दौरान दक्षिण दिशा में मुख करके आसन लगाकर श्राद्ध कर्म करना चाहिए. पितरों के तर्पण के लिए तांबे के बर्तन में जल, कच्चा दूध, गंगाजल, काले तिल, जौ, फूल और कुश लेकर पितरों को अर्पित करें. पितरों के लिए भोजन तैयार करें. इस भोजन से कुछ हिस्से निकालकर गाय, कुत्ते, कौवे, देवता और चींटी को खिलाएं. इसे पंचबलि के नाम से जाना जाता है. ऐसा करने से यह भोजन सीधे पितरों को प्राप्त होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
11 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
14 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
21 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines