Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म में पितृपक्ष 16 दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान है। पितृपक्ष में दिवंगत माता-पिता सहित पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान, तर्पण और दानपुण्य किए जाते हैं। यह आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर इस माह की अमावस्या तिथि तक जारी रहता है। इस पक्ष की अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है और इसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है।
इस बार सर्व पितृ अमावस्या आज बुधवार 2 अक्टूबर, 2024 को है। प्रचलित रिवाजों के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन सभी पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि तिथि को विशेष सचेत रहने की जरूरत है। कहते हैं, आज भूल से भी कुछ गलतियां करने से बचनी चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। घर और जीवन में धन संकट और दूसरी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, सर्व पितृ अमावस्या के दिन किन-किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?
भूल से भी न करें ये गलतियां
तामसिक भोजन का सेवन: सर्व पितृ अमावस्या के दिन परिवार के सभी सदस्यों को तामसिक या अशुद्ध भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन शुद्ध और शाकाहारी भोजन करना अधिक शुभ माना गया है। आज भूल से भी शराब और मांस का सेवन न करें, वरना पितृदोष लग सकता है।
किसी का अपमान करना: न केवल सर्व पितृ अमावस्या बल्कि पूरे पितृ पक्ष में किसी का अपमान करने या गाली-गलौज करने से बचना चाहिए। कहते हैं, यह पितृदोष का कारण बन सकता है।
लड़ाई-झगड़ा करना: इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। सहज होकर आज का दिन बिताना और शांति बनाए रखना आवश्यक है।
सुबह में देर तक सोना: सर्व पितृ अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, बल्कि सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान कर भगवान की उपासना करनी चाहिए। हालांकि इस नियम का पालन आम दिनों में भी करना चाहिए, इससे घर में बरकत होती है।
अनैतिक कार्य करना: इस दिन अनैतिक कार्य करने और झूठ बोलने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी भी जीव को दुःख नहीं पहुंचाना चाहिए। इससे पितृदोष लग सकता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
ये भी पढ़ें: Hindu Mythology: समुद्र का पानी होता मीठा, माता पार्वती के इस श्राप के कारण हो गया खारा, जानें रोचक कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
53 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines