Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से पितृ पक्ष यानी श्राद्ध माह में पूर्वजों व पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा इस समय दान और पवित्र नदी में स्नान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि के दिन पितृ पक्ष का आरंभ होता है, जिसका समापन पितृ अमावस्या के दिन होगा। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान जो लोग श्रद्धा भाव से पूर्वजों व पितरों का तर्पण करते हैं, उन्हें कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं उन दाल, सब्जियों और मसालों के बारे में, जिनका पितृ पक्ष के दौरान सेवन करना वर्जित है।
तामसिक भोजन
पितृ पक्ष के दौरान प्याज, लहसुन, अंडा, मछली और मीट आदि तामसिक भोजन का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा शराब, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद आदि का सेवन करना भी वर्जित माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha में गुड़ समेत इन 3 चीजों के दान से पूर्वजों को करें खुश, वंश-धन में होगी वृद्धि!
सब्जियां
गाजर, करेला, चुकंदर, सरसों का साग, अरबी, बैंगन, पेठा, मूली और शलजम आदि सब्जियों से बनी चीजों का सेवन करने से पितृ पक्ष की पूजा खंडित हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान उन सब्जियों को खाने की भी मनाही होती है, जो जमीन के नीचे उगती हैं।
दाल
तामसिक भोजन के अलावा पितृ पक्ष के दौरान चने की दाल, मसूर की दाल, उड़द की दाल और सत्तू को खाने से पाप लगता है। इसके अलावा इन दाल के बीच से बनी चीजों को खाना भी वर्जित माना जाता है।
मसाले
पितृ पक्ष के दौरान दाल और सब्जियों के अलावा कुछ मसालों को खाने की भी मनाही होती है। श्राद्ध के खाने में राई, काला नमक, जीरा और सरसों के बीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपको पूर्वजों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 काम; श्राद्ध पूजा होगी खंडित और पूर्वज भी हो जाएंगे नाराज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
50 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
3 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
23 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
23 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines