---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pitru Paksha में गुड़ समेत इन 3 चीजों के दान से पूर्वजों को करें खुश, वंश-धन में होगी वृद्धि!

Pitru Paksha 2024: पूर्वजों व पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष के दौरान कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ होता है। चलिए जानते हैं उन खास चीन चीजों के बारे में, जिनका पितृ पक्ष में दान करने से साधक के धन और वंश में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

Pitru Paksha 2024: हर साल भाद्रपद पूर्णिमा के दिन से पितृ पक्ष का आरंभ होता है। पितृपक्ष को श्राद्ध और श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान पितरों के नाम पर श्राद्ध और तर्पण करने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। जो लोग सच्चे मन से श्राद्ध में पूर्वजों का तर्पण करते हैं, उनके घर में सदा खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा पितृपक्ष के दौरान कुछ विशेष चीजों का दान करना भी शुभ होता है। चलिए जानते हैं शास्त्रों में बताई गई उन तीन चीजों के बारे में, जिनका दान पितृपक्ष के दौरान करने से साधक के धन और वंश में वृद्धि होती है।

पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है?

साल 2024 में पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है, जिसका समापन अगले महीने 2 अक्टूबर को होगा। 2 अक्टूबर 2024 को पितृ अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दौरान धरती पर पूर्वज आते हैं। इसी वजह से इस समय पूजा-पाठ, श्राद्ध और तर्पण करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, 12 राशियों को होगा लाभ! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---विज्ञापन---

गुड़ के दान का महत्व

पितृपक्ष के दौरान गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। गुड़ को दान में देने से जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। धन प्राप्ति में जो बाधाएं आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती हैं। इसी के साथ सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।

तिल का दान करना भी है शुभ

शास्त्रों में बताया गया है कि पितृपक्ष के दौरान जो लोग पूर्वजों का ध्यान करते हुए गरीब लोगों को काले तिल का दान करते हैं, उनसे पितृ प्रसन्न होते हैं। पितृ के प्रसन्न होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं जिन लोगों का वंश आगे नहीं बढ़ रहा है या बच्चों की शादी होने में देरी आ रही है, वो पितृपक्ष के दौरान काले तिल का दान करते हैं, तो इससे उनकी परेशानी दूर हो जाती है।

---विज्ञापन---

चांदी का दान 

चांदी का दान करना शुभ माना जाता है। खासतौर पर पितृपक्ष के दौरान ब्राह्मण को यदि कोई व्यक्ति चांदी से बनी चीजों का दान करता है, तो इससे पितर तृप्त होते हैं। साथ ही कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही खराब सेहत में भी सुधार होने लगता है।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 काम; श्राद्ध पूजा होगी खंडित और पूर्वज भी हो जाएंगे नाराज!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 02, 2024 12:42 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola