हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pitru Paksha 2024: शारीरिक संबंध समेत ये 5 काम 16 दिन तक वर्जित! वरना खंडित होगी श्राद्ध पूजा

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष की पूजा लगातार 16 दिन तक की जाती है। इस लंबी अवधि के दौरान कुछ कामों को करना वर्जित होता है। चलिए जानते हैं शारीरिक संबंध समेत उन 5 कामों के बारे में, जिन्हें पितृ पक्ष में करने से श्राद्ध पूजा खंडित हो सकती है।

विज्ञापन
जानें श्राद्ध पूजा के अहम नियम...

Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के 16 दिन का विशेष महत्व है। इस दौरान पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर उनके पितर और पूर्वजों का आशीर्वाद होता है, उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। कुल के प्रत्येक सदस्य को हर काम में सफलता मिलती है। हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि के दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है, जिसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार पितृ पक्ष की पूजा 17 सितंबर 2024 से लेकर 2 अक्टूबर 2024 तक की जाएगी। इन 16 दिनों के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है, जिनसे श्राद्ध पूजा खंडित हो सकती है। चलिए जानते हैं उन पांच कामों के बारे में, जिन्हें पितृ पक्ष के दौरान करना भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की कृपा से 5 राशियों का हुआ भाग्योदय, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!

विज्ञापन

शारीरिक संबंध न बनाएं

पितृ पक्ष के हर दिन का खास महत्व है, जिस दौरान पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। इसी वजह से इस दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। 16 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करने पर ही श्राद्ध पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

खाना शेयर न करें

जिन लोगों के घर में पितृ पक्ष की पूजा की जाती है। उन लोगों को अपने घर पर बना खाना ऑफिस, कॉलेज व स्कूल में दोस्तों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। श्राद्ध पूजा का खाना खाने की अनुमति केवल घरवालों को ही होती है। इस नियम का उल्लंघन करने पर पाप लग सकता है।

विज्ञापन

मांगलिक कार्य करना है वर्जित

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पितृपक्ष के 16 दिनों के दौरान घर में सगाई, शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। इसके अलावा इस दौरान छोटी से छोटी नई चीज को खरीदने से भी बचना चाहिए।

तामसिक चीजों का सेवन न करें

जिन लोगों ने तर्पण किया है, उन्हें पितृ पक्ष के दौरान तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर के प्रत्येक सदस्यों को भी मांस, मछली, लहसुन और प्याज आदि तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

बाल-दाढ़ी न कटवाएं

पितृपक्ष में बाल या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। मान्यता है कि ये छोटी-छोटी गलतियां करने से पितृदोष लगता है, जिससे बदहाली और कंगाली आने के दुर्योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में गलती से भी न खाएं ये दाल-सब्‍ज‍ियां, वरना नाराज होंगे पूर्वज!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola