Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के 16 दिनों का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष यानी श्राद्ध की पूजा भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक की जाती है। श्राद्ध करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों और पूर्वजों के प्रसन्न होने से ही कुल आगे बढ़ता है, नहीं को परिवार के हर सदस्य को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस साल पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर दिन मंगलवार से हो गया है, जिसका समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। इन 16 दिनों के दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो पूजा विफल हो जाती है। यहां तक कि श्राद्ध पूजा की जगह और समय भी निर्धारित है। अशुभ जगह और गलत समय में श्राद्ध का शुभ कार्य करने से पितर व पूर्वज क्रोधित हो जाते हैं। इसी वजह से आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर श्राद्ध पूजा की जा सकती है। इसी के साथ आपको श्राद्ध पूजा का सही समय भी पता चलेगा।
श्राद्ध कहां करना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, श्राद्ध की पूजा अपने घर में करनी सबसे ज्यादा शुभ होती है। घर के अलावा किसी पवित्र नदी व समुद्र के तट, बरगद के पेड़ के नीचे, धार्मिक स्थल और पवित्र पर्वत के शिखर पर भी श्राद्ध कार्य किया जा सकता है। इसके अलावा गौशाला में भी श्राद्ध पूजा करने की मनाही नहीं होती है, लेकिन गौशाला में बैल नहीं होने चाहिए।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम
पूजा कहां नहीं करनी चाहिए?
श्राद्ध की पूजा अपनी ही भूमि पर करनी चाहिए। किराए के मकान या स्थान पर श्राद्ध का कार्य नहीं करना चाहिए। यदि किसी वजह से दूसरे की भूमि पर आप श्राद्ध पूजा कर रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें उसका किराया जरूर दें। नहीं तो उनके पितर व पूर्वज आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।
किसी भी मंदिर में श्राद्ध की पूजा की जा सकता है। लेकिन मंदिर में मौजूद देव स्थान पर श्राद्ध पूजा को करना वर्जित होता है। इससे आपकी पूजा खंडित हो सकती है। इसके अलावा अपवित्र भूमि और श्मशान घाट के आसपास भी श्राद्ध पूजा का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
किस समय श्राद्ध पूजा करें?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्राद्ध का कार्य दोपहर के समय में करना चाहिए। पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध करने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक होता है। इस दौरान अपनी सुविधा अनुसार आप पूजा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में गलती से भी न खाएं ये दाल-सब्जियां, वरना नाराज होंगे पूर्वज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
4 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
5 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
8 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
8 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
10 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines