Pithori Amavasya 2026 Today: भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को पिठोरी अमावस्या के नाम से जानते हैं. ग्रह दोष, कुल के संकट एवं वंश बाधा के निवारण के लिए यह व्रत करना बहुत ही अच्छा होता है. पिठोरी अमावस्या का व्रत करने और उपाय करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के लिए आपको अमावस्या के दिन स्नान, दान और पितृ कर्म करना चाहिए. आप यहां पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अमावस्या तिथि से जुड़े उपायों के बारे में जान सकते हैं.
पिठोरी अमावस्या शुभ मुहूर्त (Pithori Amavasya Shubh Muhurat)
पिठोरी अमावस्या के लिए भाद्रपद अमावस्या तिथि का आरंभ आज 10 सितंबर की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 11 सितंबर की सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर होगा. अमावस्या के दिन शाम की पूजा और प्रदोष मुहूर्त का महत्व होता है. ऐसे में पिठोरी अमावस्या आज है. पिठोरी अमावस्या पर प्रदोष मुहूर्त आज शाम को 6 बजकर 32 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. आप आज पिठोरी अमावस्या का व्रत और उपायों को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: गणेशोत्सव पर बप्पा को अर्पित करें ये प्रिय भोग, बना रहेगा गणेश जी का आशीर्वाद
पिठोरी अमावस्या के उपाय (Pithori Amavasya Upay)
आज पिठोरी अमावस्या के दिन आपकों पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए पिंडदान और तर्पण करना चाहिए. संभव हो, तो सुबह पवित्र नदी में स्नान करें. अगर नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं. ऐसे में घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. इसके बाद तांबे के लोटे में जल, कुशा और काले तिल मिलाएं. आप दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों का ध्यान करते हुए जल अर्पित करें.
आपको इस उपाय को करने के साथ ही पितरों की आत्मा की शांति और उन्हें प्रसन्न के लिए चावल, जौ, घी और काले तिल से बने गोल पिंड अर्पित करने चाहिए. आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. इसके साथ ही पक्षियों को दाना डालें. आप लोगों को अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार काले तिल, अन्न, वस्त्र, जूते-चप्पल और गुड़ का दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Mahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
1 hr agoKalashtami Vrat 2026 Today: आज है मासिक कालाष्टमी व्रत, जानिए कालभैरव भगवान की पूजा विधि और आरती
2 hrs agoKarwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
14 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
18 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
21 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
22 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
23 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
1 day agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines