Paush Amavasya 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या का खास महत्व है। अमावस्या तिथि पर देवी-देवताओं की पूजा और तर्पण करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पौष अमावस्या मनाई जाती है। इस तिथि भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा के साथ स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक के घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली, धन और वैभव आदि का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है।
चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन पौष अमावस्या मनाई जाएगी। साथ ही आपको इस दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानने को मिलेगा।
2024 में पौष अमावस्या कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पौष माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 30 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 04 बजकर 01 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा।
ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 30 दिसंबर 2024 को पौष अमावस्या मनाई जाएगी। साल 2024 में पौष अमावस्या दिन सोमवार को पड़ रही है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2025: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, पापी ग्रह राहु कब-कब करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन? जानिए
30 दिसंबर 2024 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 05:16 से लेक 06:11 मिनट तक
- स्नान-दान मुहूर्त- प्रात: काल में 05:24 से लेकर 06:19 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 01:57 से लेकर 02:38 मिनट तक
- अशुभ मुहूर्त- सुबह में 08:23 से लेकर 09:40 मिनट तक
पौष अमावस्या की पूजा विधि
- अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
- लोटे में जल और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- विष्णु जी और शिव जी की पूजा करें।
- भगवान को फल, फूल, दीप, धूप और नैवेद्य अर्पित करें।
- गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान दें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, सेहत होगी खराब!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
11 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines