---विज्ञापन---

Paush Amavasya 2024: 30 या 31 दिसंबर, कब है पौष अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Paush Amavasya 2024: प्रत्येक वर्ष पौष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पौष अमावस्या मनाई जाती है। चलिए जानते हैं साल 2024 में 30 दिसंबर या 31 दिसंबर, किस दिन पौष अमावस्या मनाई जाएगी।

Paush Amavasya 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या का खास महत्व है। अमावस्या तिथि पर देवी-देवताओं की पूजा और तर्पण करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पौष अमावस्या मनाई जाती है। इस तिथि भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा के साथ स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक के घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली, धन और वैभव आदि का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है।

चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन पौष अमावस्या मनाई जाएगी। साथ ही आपको इस दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

2024 में पौष अमावस्या कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पौष माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 30 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 04 बजकर 01 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 30 दिसंबर 2024 को पौष अमावस्या मनाई जाएगी। साल 2024 में पौष अमावस्या दिन सोमवार को पड़ रही है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2025: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, पापी ग्रह राहु कब-कब करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन? जानिए

30 दिसंबर 2024 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 05:16 से लेक 06:11 मिनट तक
  • स्नान-दान मुहूर्त- प्रात: काल में 05:24 से लेकर 06:19 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर में 01:57 से लेकर 02:38 मिनट तक
  • अशुभ मुहूर्त- सुबह में 08:23 से लेकर 09:40 मिनट तक

पौष अमावस्या की पूजा विधि

  • अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • लोटे में जल और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • विष्णु जी और शिव जी की पूजा करें।
  • भगवान को फल, फूल, दीप, धूप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान दें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, सेहत होगी खराब!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 23, 2024 12:57 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola