हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parshuram Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है परशुराम जयंती? जानिए सटीक तारीख और इस दिन का महत्व

Parshuram Jayanti 2026: हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस साल परशुराम जयंती कब मनाई जाएगी? चलिए द्रिक पंचांग के अनुसार सटीक के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Parshuram Jayanti 2026: परशुराम जयंती भगवान शिव के परमभक्त परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. परशुराम जयंती का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. यह दिन भगवान परशुराम की पूजा के लिए खास होता है. इस साल परशुराम जयंती कब मनाई जाएगी? चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

कब है परशुराम जयंती? (Parshuram Jayanti Kab Hai)

परशुराम जयंती का पर्व अक्षय तृतीया पर मनाया जाता है. इस तिथि का आरंभ 19 अप्रैल 2026, दिन रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर हो रहा है. जिसका समापन अगले दिन 20 मार्च 2026, दिन सोमवार की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. द्रिंक पंचागं के अनुसार, परशुराम जयंती का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें – Vaishakh Amavasya 2026: कब है वैशाख अमावस्‍या? श्राद्ध और तर्पण के लिए है खास, जानिए महत्व और उपाय

विज्ञापन

परशुराम जयंती का महत्व (Parshuram Jayanti Significance)

अक्षय तृतीया के दिन यानी वैशाख शुक्ल तृतीया को परशुराम जयंती मनाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार महर्षि परशुराम का जन्म हुआ था. यह दिन साहस और अन्याय के विरुद्ध न्याय का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान परशुराम की पूजा करने से सुख-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं. कई भक्त परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्राएं निकालते हैं.

परशुराम जयंती पूजा विधि (Parshuram Jayanti Puja Vidhi)

ऐसी मान्यता है कि, परशुराम जयंती पर सामान्य और गृहस्थ लोग पूजा नहीं कर सकते हैं. भगवान परशुराम का स्वरूप अत्यंत उग्र, क्रोधी और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा ऋषियों या साधकों द्वारा की जाती है. परशुराम जयंती पर गृहस्थ लोगों को पूजा की बजाय ध्यान करने की सलाह दी जाती है. परशुराम जयंती पर ध्यान करते हैं और मानसिक रूप से पूजा करते हैं तो इससे लाभ मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola