---विज्ञापन---

Religion angle-right

Parshuram Jayanti 2025: विष्णु जी के परशुराम अवतार को राशि अनुसार करें ये चीजें अर्पित, हर इच्छा होगी पूरी!

परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जिनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान, आत्मविश्वास और शौर्य आदि की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इस साल किस दिन परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको परशुराम जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना गया है, जिन्होंने समय-समय पर लोगों के कल्याण के लिए 24 अवतार लिए हैं। 24 अवतारों में से 10 प्रमुख अवतार हैं, जिसमें से एक परशुराम अवतार भी है। ये विष्णु जी का छठा अवतार है, जिन्होंने कई बार अत्याचारी राजाओं का संहार करके पृथ्वी को पाप से मुक्त किया था। इसलिए परशुराम जी को विष्णु जी का उग्र अवतार माना जाता है, जिनकी पूजा से ज्ञान, धन, साहस और शौर्य आदि की प्राप्ति होती है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, प्राचीन काल में वैशाख माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस साल 29 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि परशुराम जयंती के दिन यदि व्यक्ति परशुराम जी को कुछ विशेष चीजें अर्पित करता है तो उसे अपनी हर समस्या से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं परशुराम जयंती के दिन राशि अनुसार करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

प्रात: काल में भगवान विष्णु और परशुराम जी की पूजा करें। साथ ही परशुराम जी को लाल रंग के फूल और पीला चंदन अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर में बरकत होगी।

वृषभ राशि

भगवान परशुराम को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ दिन उनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें सफेद रंग के फूल और एक लोटा दूध अर्पित करें। इस उपाय से जल्द आपके घर में खुशियों का वास होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा तनाव, जानें आपके प्रेम जीवन पर चंद्र गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

मिथुन राशि

लंबे समय से यदि आप किसी कारण परेशान हैं तो परशुराम जयंती के दिन भगवान परशुराम की पूजा करें। साथ ही उन्हें हरे रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इस उपाय से जल्द आपको अपनी परेशानी का समाधान मिल जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हर समय खुशियां रहें तो परशुराम जयंती के दिन विष्णु जी और परशुराम जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें सफेद रंग के फूल और पीला चंदन अर्पित करें। इस उपाय से आपको अपनी हर परेशानी का समाधान मिल जाएगा।

सिंह राशि

परशुराम जयंती के शुभ दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार की पूजा करें। साथ ही परशुराम जी को लाल रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

भगवान परशुराम की पूजा करने के बाद उन्हें हरे रंग के फूल और चंदन अर्पित करना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

तुला राशि

परशुराम जी की पूजा करने के बाद उन्हें सफेद रंग के फूल और दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर-परिवार में चल रही परेशानियां काफी कम हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हर समय खुशियां रहें तो इस शुभ दिन परशुराम जी की पूजा करने के बाद उन्हें लाल रंग के फूल और चंदन अर्पित करें। इससे आपके आपके घर में बरकत होगी और संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

धनु राशि

परशुराम जयंती के शुभ दिन भगवान परशुराम जी की पूजा करने के बाद उन्हें लाल रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इस उपाय से आपको भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और परिवार में शांति बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

परशुराम जयंती के शुभ दिन परशुराम जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें हरे रंग के फूल और चंदन अर्पित करें। इस उपाय से आपके घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो इस शुभ दिन भगवान परशुराम जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें सफेद रंग के फूल और दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपकी वो इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

भगवान परशुराम की पूजा करने के बाद उन्हें हरे रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इस उपाय से आपको परशुराम जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और संबंधों में प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा घर में चल रहा क्लेश भी दूर होगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: मां या बीवी, पति किसकी बात ज्यादा सुनेगा? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 24, 2025 01:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola