Parama Ekadashi 2026 Date and Time: विष्णु जी के भक्तों को परम एकादशी का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि ये तीन साल में एक बार आती है. साल 2026 में अधिकमास लग रहा है, जिसके कारण इस बार परम एकादशी भी मनाई जाएगी. दरअसल, परम एकादशी का व्रत हर साल अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, जिसे अधिकमास एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परम एकादशी के दिन व्रत और विष्णु जी की पूजा करने से दरिद्रता का नाश होता है. साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है.
चलिए अब जानते हैं साल 2026 में किस दिन परम एकादशी मनाई जाएगी. साथ ही आप इस दिन के शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण के समय के बारे में जान पाएंगे.
2026 में परम एकादशी कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 जून 2026 की सुबह 12 बजकर 57 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन उसी दिन रात में 10 बजकर 36 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर इस बार 11 जून 2026, वार बृहस्पतिवार को परम एकादशी मनाई जाएगी.
परम एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 05:23
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:02 से सुबह 04:42
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:49
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:18 से शाम 07:38
परम एकादशी व्रत का पारण कब करें?
विष्णु जी को समर्पित परम एकादशी व्रत का पारण 12 जून 2026, वार शुक्रवार को होगा. इस दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट के बीच आप व्रत का पारण कर सकते हैं. इसके अलावा 11 जून 2026 को शाम 7 बजकर 36 मिनट पर द्वादशी तिथि का समापन होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.