हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parama Ekadashi 2026: परमा एकादशी पर बन रहा खास संयोग, इस उपाय को करने से मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

Parama Ekadashi 2026: अधिकमास में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहते हैं. इस साल परमा एकादशी पर शुभ संयोग बन रहा है. यह विष्णु भगवान की पूजा और उपाय करने के लिए खास है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Parama Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी का दिन अत्यंत फलदायी और बेहद खास होता है. एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा की जाती है. अधिकमास में एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. ज्येष्ठ अधिकमास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहते हैं. परमा का अर्थ सर्वोत्तम होता है. परमा एकादशी श्रेष्ठ माना जाता है. इस व्रत को करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं. परमा एकादशी पर इस साल खास संयोग बन रहा है. इस दिन आपको इन विशेष उपायों को करना चाहिए.

परमा एकादशी पर शुभ संयोग

परमा एकादशी के लिए ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 10 और 11 जून की मध्यरात्रि 12 बजकर 57 मिनट 10 बजकर पर हो रहा है. इसका समापन 11 जून की रात रात को 10 बजकर 36 मिनट पर होगा. ऐसे में एकादशी का पर्व 11 जून 2026, दिन गुरुवार का मनाया जाएगा. एकादशी गुरुवार को मनाई जाएगी. ऐसे में यह खास रहने वाली है.

ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज

विज्ञापन

एकादशी पर गुरुवार का दिन होना बहुत ही खास और शुभ मानते हैं. यह बहुत ही दुर्लभ योग है. इसका आध्यात्मिक लाभ को कई गुना बढ़ जाता है. बता दें कि, गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. एकादशी का व्रत विष्णु भगवान की कृपा के लिए रखा जाता है. अधिकमास होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. आप इस दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shani Gochar: कब होगा मेष राशि में शनि गोचर? जानिए इसका प्रभाव और अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

विज्ञापन

परमा एकादशी पर करें ये खास उपाय

  • विष्णु भगवान की कृपा के लिए आपको एकादशी के दिन पीले वस्त्र, पीले फल और पीली मिठाई अर्पित करनी चाहिए. आप चने की दाल और गुड़ विष्णु भगवान को अर्पित करें.
  • विष्णु भगवान की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों को श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. इसका पाठ करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी. आप पूजा के दौरान विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष बैठकर इसका पाठ करें.
  • तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय होता है. आप एकादशी के दिन तुलसी के पौधे से जुड़ा उपाय कर सकते हैं. परमा एकादशी पर तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं.

ये भी पढ़ें – Budh Gochar: 11 जून को बुध नक्षत्र गोचर, सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए होगा लाभकारी, करेंगे आर्थिक तरक्की

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola