Papmochani Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल में 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है। सभी एकादशी व्रत में पापमोचनी एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल पापमोचनी एकादशी का व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल पापमोचनी एकादशी 05 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार यानी आज है। आज इस खबर में जानेंगे कि पापमोचनी एकादशी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व क्या-क्या है।
पापमोचनी एकादशी की शुभ तिथि
पंचांग के अनुसार, साल 2024 में पापमोचनी एकादशी की शुरुआत 4 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। पंचांग और उदया तिथि के अनुसार, पापमोचनी एकादशी आज यानी 5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को है।
पापमोचनी एकादशी का महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार, पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। कहा जाता है कि इस दिन किसी गरीब को भोजन कराने से सभी पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पापमोचनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप
“ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्”
“ओम भूरिदा भूरि देहिनो
मा दभ्रं भूर्या भर भूरि घेदिन्द्र दित्ससि”
“ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्
आ नो भजस्व राधसि”
“ओम ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते”
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के कुछ घंटे पहले लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त
यह भी पढ़ें- 9 दिन बाद बुध देव होंगे अस्त, इन राशियों की करियर और नौकरी पर आ सकता है संकट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines